Advertisment

पारपंरिक परिधान में ढोल-मांदल की थाप और बांसुरी की तान पर विधायक ने मनाया भगोरिया उत्सव

पारपंरिक परिधान में ढोल-मांदल की थाप और बांसुरी की तान पर विधायक ने मनाया भगोरिया उत्सव MLA celebrated Bhagoria festival on the beat of drum and flute in traditional dress

author-image
govind Dubey
पारपंरिक परिधान में ढोल-मांदल की थाप और बांसुरी की तान पर विधायक ने मनाया भगोरिया उत्सव

भोपाल। भिलाला समाज कल्याण परिषद द्वारा ग्राम भानपुर में भगोरिया उत्सव मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में विभिन्न जनजाति वर्ग के लोगों के साथ हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा भी नाचते गाते और ढोल बजाते हुए दिखाई दिए।

Advertisment

बता दें कि आदिवासी अंचल के सबसे बड़े लोक उत्सव भगोरिया की शुरुआत शुक्रवार से हो गई है। आदिवासी समाजजनों और भोपाल के हुजुर विधायक रामेश्वर शर्मा ने ने उत्साह के साथ भगोरिया का जश्न मनाया। पारपंरिक परिधान में ढोल-मांदल की थाप और बांसुरी की मधुर तान पर समाजजन जमकर थिरके। भगोरिया में इस बार आधुनिकता के साथ आदिवासी संस्कृति को सहेजने का प्रयास करते आदिवासी युवाओं की गेरों से मेले में धूमधाम रही।

इस दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि उन्होंने भिलाला समाज कल्याण परिषद द्वारा ग्राम भानपुर में भगोरिया उत्सव मेले के आयोजन में जनजाति भाइयों के साथ नाचते—गाते और ढोल बजाते भगोरिया उत्सव मनाया है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें