Advertisment

Mizoram Seized Heroin : मिजोरम पुलिस को बड़ी कामयाबी , लाखों की हेरोइन जब्त, दो लोग गिरफ्तार

Mizoram Seized Heroin : मिजोरम पुलिस को बड़ी कामयाबी , लाखों की हेरोइन जब्त, दो लोग गिरफ्तार Mizoram Seized Heroin: Major success for Mizoram Police, Heroin worth lakhs seized, two arrested

author-image
Bansal News
Mizoram Seized Heroin : मिजोरम पुलिस को बड़ी कामयाबी , लाखों की हेरोइन जब्त, दो लोग गिरफ्तार

आइजोल। मिजोरम पुलिस ने म्यांमा सीमा के पास चम्फाई शहर में 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन जब्त की और मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। चम्फाई के पुलिस अधीक्षक (एसपी) लालरिनपुइया वर्ते ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दोनों आरोपी भारत-म्यांमा सीमा पर जोखावथर गांव में एक कैब में सवार थे।

Advertisment

50 लाख रुपये से अधिक कीमत

खुफिया जानकारी के आधार पर चम्फाई शहर की बाहरी सीमा पर उन्हें रोका गया। उनके पास से 1.28 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी स्थानीय बाजार में 50 लाख रुपये से अधिक कीमत है। दोनों आरोपी असम के करीमगंज के रहने वाले हैं, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वर्ते ने बताया कि उनके खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस), 1985 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

arrested गिरफ्तार police पुलिस mizoram मिजोरम heroin drugs seized हेरोइन जब्त
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें