Advertisment

Mizoram CM: मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने ली शपथ, ZPM के 11 नेता कैबिनेट में शामिल

जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के नेता लालदुहोमा ने शुक्रवार को मिजोरम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने दिलाई।

author-image
Bansal News
Mizoram CM: मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने ली शपथ, ZPM के 11 नेता कैबिनेट में शामिल

आइजोल, Mizoram CM  जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के नेता लालदुहोमा ने शुक्रवार को मिजोरम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने लालदुहोमा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Advertisment

पूर्व सीएम कार्यक्रम में रहे मौजूद

जेडपीएम के 11 अन्य नेता भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित किया गया जहां मिजो नेशनल फ्रंट के नेता और निवर्तमान मुख्यमंत्री जोरमथांगा भी मौजूद थे।इस कार्यक्रम में एमएनएफ के विधायक दल के नेता लालचंदमा राल्ते समेत सभी विधायक शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री ललथनहवला भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

के. सपडांगा को चुना डिप्टी सीएम

मंगलवार को जेडपीएम विधायक दल ने लालदुहोमा को अपना नेता और के. सपडांगा को उपनेता चुना था। मिजोरम में 40 सदस्यीय विधानसभा है और राज्य में मुख्यमंत्री समेत 12 मंत्री हो सकते हैं। जेडपीएम ने सात नवंबर को हुए राज्य विधानसभा चुनाव में 40 में से 27 सीटों पर जीत हासिल की है।

Advertisment

ये भी पढ़ें

Top News Today in Hindi: आज की पहली बड़ी खबर, असम के गुवाहाटी में भूकंप के झटके, तेलंगाना के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में UAPA के तहत FIR दर्ज, पूर्व CM अशोक गहलोत पर लगा ये बड़ा आरोप

Bhopal News: अरेरा कॉलोनी में चुनावी रंजिश में जानलेवा हमला, BJP कार्यकर्ता की कटी उंगलियां

Advertisment

MP Aaj Ka Mudda: नई दिल्ली से ‘नया’ मैसेज, क्‍या नए चेहरे को मिलेगी मध्यप्रदेश की कमान?

Lamborghini Revuelto Launch: लॉन्च हुई नई स्पोर्ट्स कार,कीमत जानकार उड़ जाएंगे आपके होश

Mizoram CM, ZPM, Minister Lalduhoma, Mizoram News, MNF

mizoram news mizoram cm MNF ZPM Minister Lalduhoma
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें