Advertisment

Most Expensive Mango: दुनिया का सबसे महंगा आम, एक किलो की कीमत में आप खरीद लेंगे पांच तोला सोना

दुनिया का सबसे महंगा आम कौन-सा है? जापान के मियाजाकी आम (Miyazaki Mango) के 1 Kg की कीमत 2 लाख 70 हजार रुपये है। इसे एग ऑफ़ द सन भी कहते हैं।

author-image
Shyam Nandan
Most Expensive Mango: दुनिया का सबसे महंगा आम, एक किलो की कीमत में आप खरीद लेंगे पांच तोला सोना

Most Expensive Mango: आम के सीजन में एक आम आदमी एक बार में 5-10 किलो तक आम घर ले आते हैं। फिर चार-पांच दिनों तक उसके स्वाद का लुत्फ़ उठा रहते हैं। लेकिन यहां जिस आम की बात हो रही है, उसे खरीदना अच्छे-अच्छे रईसों के बस की बात नहीं है। यह आम, आम नहीं बल्कि ‘बहुत ख़ास’ है, जिसे ‘मियाजाकी आम’ (Miyazaki Mango) कहा जाता है।

Advertisment

एक किलो कीमत है इतनी

मियाजाकी आम (Miyazaki Mango) जापानी आम की एक वैरायटी है। यह दुनिया का सबसे महंगा आम (Most Expensive Mango in World) है। इस आम की एक किलो की कीमत आपका होश उड़ा देगी। मार्केट में इसकी कीमत 2 लाख 70 हजार रुपये प्रति किलो है।

duniya-ka-sabse-mahanga-aam

1 Kg आम बराबर 5 तोला सोना

जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं। मियाजाकी आम (Miyazaki Mango) न केवल अपने बेहतरीन स्वाद बल्कि अपनी कीमत की वजह से भी जाना जाता है। इस आम के एक किलो कीमत में आप पांच तोला यानी 50 ग्राम सोना अपने घर ला सकते हैं। इतनी ही कीमत में आप रॉयल एनफील्ड की दो बुलेट मोटरसाइकिल खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें: MP Shahdol Bulldozer: दुराचारियों के लिए खौफ बना “मामा का बुलडोजर”, लगातार हो रही कार्रवाई

Advertisment

मियाजाकी आम की खासियत

जापानी नस्ल की इस आम का असली नाम ताईयो-नो-टोमागो (Taiyo-no-Tamago) है। दुनिया का सबसे महंगा (Sabse Mahanga Aam) मियाजाकी आम पकने के बाद उगते हुए लाल सूरज की तरह बेहद खूबसूरत दिखता है। यही कारण है कि इस आम को ‘एग ऑफ द सन’ (Egg of the Sun) यानी सूरज का अंडा भी कहा जाता है।

न केवल रंग बल्कि यह आम बेहद मीठे स्वाद का होता है। यह औषधीय गुणों लिए भी जाना जाता है। कहते हैं, इसकी भीनी-भीनी खुशबू तनाव दूर कर देती है। रस और गूदे से भरपुर इस आम में रेशे नहीं पाए जाते हैं।

क्यों इतना महंगा है मियाजाकी आम

duniya-ka-sabse-mahanga-aam

मियाजाकी आम (Miyazaki Mango) केवल अपने स्वाद और गुणों के कारण दुनिया का सबसे महंगा आम (Most Expensive Mango in World) नहीं है। बल्कि, इसे उगाने और उपजाने की प्रक्रिया बहुत जटिल और कठिन है। इसके रखरखाव और देखभाल में बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है।

Advertisment

इसकी खेती के लिए उपयुक्त मिटटी ही नहीं चाहिए, बल्कि उचित खाद और सही मात्रा में पानी देना होता है। फूलों की बागवानी से कहीं ज्यादा ध्यान इस आम के पौधे का रखना पड़ता है, क्योंकि यह हानिकारक कीट-फंगस से जल्दी प्रभावित हो जाता है। अच्छी गुणवता लेकिन कम उपज के कारण मियाजाकी दुनिया का सबसे महंगा आम (Sabse Mahanga Aam) है.

यह भी पढ़ें: PM Modi Japan Visit: पीएम मोदी से G7 सम्मेलन में मिलें जो बाइडेन, पास आकर गले से लगाया

भारत में कहाँ होता है मियाजाकी आम

भारत की धरती मियाजाकी आम (Miyazaki Aam) के लिए बहुत अनुकूल नहीं है। लेकिन अनेक प्रयोगधर्मी किसानों नवाचार पद्धति से इस आम को सफलतापूर्वक उगाया है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक फार्म हाउस में के बड़े किसान ने इस आम को उगाया था। आपको बता दें, उस फार्म हाउस में इस आम की रखवाली में 3 गार्ड्स और जर्मन शेफर्ड कुत्ते रखे गए थे।

Advertisment

झारखण्ड के जामताड़ा में मियाजाकी आम (Miyazaki Aam) की खेती दो भाईयों ने शुरू किया था। इस साल पेड़ पर पहली बार फल आए हैं। खबर है कि इस नायाब और सबसे महंगे आम (Sabse Mahanga Aam) को बंगाल के मुर्शिदाबाद में मियाजाकी के फल को 1500 रुपये प्रति पीस की कीमत पर बेचा जा रहा है।

दुनिया का सबसे महंगा आम Janna Jaruri Hai duniya ka sabse mahanga aam miyazaki mango most expensive mango taiyo no tamago जानना जरुरी है ताईयो-नो-टोमागो मियाजाकी आम सबसे महंगा आम
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें