Advertisment

'मित्राभ गुहा' बने भारत के 72वीं ग्रैंडमास्टर, जानिए कौन हैं वो?

'मित्राभ गुहा' बने भारत के 72वीं ग्रैंडमास्टर, जानिए कौन हैं वो? 'Mitrabha Guha' became the 72nd Grandmaster of India, know who is he? nkp

author-image
Bansal Digital Desk
'मित्राभ गुहा' बने भारत के 72वीं ग्रैंडमास्टर, जानिए कौन हैं वो?

नई दिल्ली। मित्राभ गुहा भारत के 72वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। 20 साल के गुहा ने सर्बिया में चल रहे शतरंज टूर्नामेंट ग्रैंडमास्टर थर्ड सेटर्डे मिक्स 220 में तीसरा और अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म अपने नाम कर ग्रैंडमास्टर का खिलाब हासिल किया है। पूर्व विश्व चैंपियन और महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथ आनंद ने भी उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

Advertisment

गुहा ने 7 अंक जुटाए थे

बतादें कि सर्बिया के ग्रैंडमास्टर निकोला सेडलाक को नौवें दौर में हराकर गुहा ने अब तक 6 जीत और 2 ड्रॉ से 7 अंक जुटाए हैं। हालांकि उन्हें सातवें दौर में रूस के ग्रैंडमास्टर व्लादिमीर जाखारत्सोव के खिलाफ एकमात्र हार का सामना करना पड़ा था। गुहा कोलकाता के रहने वाले हैं और उन्होंने अपना दूसरा ग्रैंडमास्टर नॉर्म एक पखवाडा पहले ही बांग्लादेश में शेख रसेल ग्रैंडमास्टर टूर्नामेंट में हासिल किया था। वह टूर्नामेंट के दूसरे दौर के दौरान 2500 ईएलओ रेटिंग को भी पार करने में सफल रहे थे। मित्राभ गुहा बंगाल से नौवें ग्रैंडमास्टर हैं। मित्राभ के बारे में कहा जाता है कि वे दुर्लभ प्रतिभा के धनी हैं। वह किसी भी स्थिति में खेल को पलट सकते हैं।

कौन बनता है ग्रैंडमास्टर

एक खिलाड़ी को ग्रैंडमास्टर बनने के लिए तीन ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल करने के अलावा लाइव रेटिंग में 2500 ईएलओ अंक को पार करना होता है। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ने गुहा को ग्रैंडमास्टर बनने के लिए बधाई दी है। एआईसीएफ ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘सर्बिया के नोवी साद में ग्रैंडमास्टर थर्ड सेटर्डे मिक्स 220 प्रतियोगिता में तीसरा और अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल करके कोलकाता के अंतरराष्ट्रीय मास्टर मित्राभ गुहा देश के 72वें ग्रैंडमास्टर बने।’ उन्हें बधाई।

सबसे तेज जीएम बनने थे संकल्प गुप्ता

मित्राभ गुहा से पहले भारत के 71वें ग्रैंडमास्टर संकल्प गुप्ता बने थे। 18 वर्षीय संकल्प नागपुर के रहने वाले हैं और उनके नाम देश के सबसे तेज ग्रैंडमास्टर बनने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 24 दिन में तीन टूर्नामेंट और तीन ग्रैंडमास्टर नार्म हासिल कर यह मुकाम पाया था। संकल्प ने सर्बिया के अरांदजेलोवाक में जीएम आस्क थ्री राउंड रोबिन टूर्नामेंट में 6.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहकर तीसरा ग्रैंडमास्टर नार्म हासिल किया था।

Advertisment

क्या है ग्रैंडमास्टर का खिलाब

ग्रैंडमास्टर का खिताब विश्व शतरंज संगठन एफ.आई.डी.ई द्वारा शतरंज खिलाड़ियों को दिआ जाने वाला एक खिताब है। विश्व चैंपियन के अलावा यह वह सर्वोत्तम खिताब है जो कोई खिलाड़ी प्राप्त कर सकता है। हालांकि इसके लिए उन्हें तीन ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल करना होता है। इसके अलावा उन्हें उन्हें लाइव रेटिंग में 2500 ईएलओ अंक को भी पार करना होता है।

मित्राभ गुहा xtra time vidit gujrathi rithvik raja nubairshah shaikh nubair shah vs mitrabha guha mitrabha guha wins samay raina imvitational mitrabha guha news Mitrabha Guha Grandmaster mitrabha guha chess Mitrabha Guha mitrabha defeats carlsen mitrabha beats carlsens mitrabha magnus vs mitrabha leandro krysa vs mitrabha guha khabar bangla news Indian Grandmaster Indian Chess im mitrabha guha im mitrabha grandmaster mitrabha guha chesstraining chess traps in hindi chess stratergy bangla khabar abp ananda digital "Chess grandmaster
Advertisment
चैनल से जुड़ें