Advertisment

Mithun Sankranti 2023: 15 जून को सूर्य करेंगे मिथुन राशि में गोचर, मिथुन संक्रांति पर करें ये दान

author-image
Preeti Dwivedi
Surya Rashi Parivartan : सूर्य के गोचर,  खुलने वाला है किस्मत का दरवाजा, रंक से बनाएगा राजा

नई दिल्ली। Mithun Sankranti 2023: नवग्रहों के राजा सूर्य (Surya) गुरूवार को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 15 जून को सूर्य गोचर (Surya Gochar) करके मिथुन राशि (Mithun Rashi) में प्रवेश कर जाएंगे। साल में 12 संक्रांतियां होती हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार मिथुन संक्रांति (Mithun Sankranti 2023) में कुछ चीजों का दान आपके जीवन की समस्याओं को दूर कर सकता है।

Advertisment

Maa Saraswati: दिन में इतने बजे जीभ पर बैठती हैं मां सरस्वती! इस समय मांगी, हर इच्छा होगी पूरी!!

ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार जानते हैं कि मिथुन संक्रांति के दिन ऐसी कौन सी चीजें हैं जिनका दान करने से आपके जीवन की समस्याएं दूर हो सकती हैं। संक्रांति तिथि (Mithun Sankranti 2023) पर पवित्र नदी में स्नान कर दान धर्म के कार्य करने से पुण्य मिलता है।

इतने बजे होगा सूर्य का गोचर

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार सूर्य की पूजा से सूर्यदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. 15 जून की शाम को 9:23 मिनट पर सूर्य देव का मिथुन राशि (Mithun Sankranti 2023) में प्रवेश होगा। सूर्यदेव की विशेष कृपा पाने के लिए आपको मिथुन संक्रांति (Mithun Sankranti 2023) पर इस दौरान इन चीजों का दान करना चाहिए।

Advertisment

Kainchi Dham Mela: बाबा नीम करौली के कैंचीधाम में 15 जून को भव्य मेला, मथुरा से आए कारीगर बनाएंगे मालपुआ

मिथुन संक्रांति पर इन चीजों का करें दान - Mithun Sankranti 2023 Daan

  • चूंकि जून के महीने में प्रचंड गर्मी कहर ढाली है। ऐसे में आषाढ़ माह में गर्मी के दौरान जल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार संक्रांति पर राहगीरों को मीठा जल और शरबत दान करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
  • अगर आप मिथुन संक्रांति पर सूर्य देव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो इस दिन गाय को हरी चारा खिलाना शुभ होता है। गाय को घास और पक्षियों को दाना खिलाने से लाभ मिलता है।
  • यदि आप अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए भगवान सूर्य से प्रार्थना करना चाहते हैं ​तो इस​के लिए मिथुन संक्रांति पर चावल, मूंग की दाल और गुड़ का दान जरूर करें।
  • संक्रांति तिथि पर तिल दान करने का बहुत महत्व होता है। ऐसे में आप मिथुन संक्रांति पर तिल का भी दान कर सकते हैं। तिल दान करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं।
  • किसी गरीब व्यक्ति को अन्न, जल और वस्त्र का दान करना महादान माना जाता है। अगर आप भी ये दान करना चाहते हैं तो मिथुन संक्रांति के दिन ये दान किया जा सकता है।
  • किसी गरीब और जरूरतमंद को कपड़े का दान देने से राहु-केतू के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं।

Jagannath Rath Yatra 2023: जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़ी रोचक बातें…जो अभी तक नहीं जानतें होंगे आप

Advertisment

Gupt Navratri 2023: गुप्त नवरात्रि में जरूर करें 10 महाविद्या की पूजा का मंत्र, मनोकामनाएं होंगी पूरी

सूर्य राशि परिवर्तन surya rashi parivartan surya mithun sankranti 2023 mithun men surya ka gochar mithun sankranti ke dan sun मिथुन संक्रांति २०२३ मिथुन में सूर्य का गोचर मिथुन संक्रांति के दान सूर्य
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें