Advertisment

Mithun Chakraborty: मिथुन चक्रवती को मिलेगा दादा साहब फाल्के पुरस्कार, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान

Mithun Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा। इसका ऐलान केंद्रीय मंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया है।

author-image
Ujjwal Rai
mithun

Mithun Chakraborty: एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को दादा साहब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award) से सम्मानित किया जाएगा। इसका ऐलान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया है।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1840620473991721140

इस दौरान उनहोंने लिखा- 'मिथुन दा की उल्लेखनीय सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है! यह घोषणा करते हुए सम्मानित महसूस हो रहा है कि दादा साहब फाल्के (Dadasaheb Phalke Award) चयन जूरी ने दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके प्रतिष्ठित योगदान के लिए पुरस्कार देने का फैसला किया है। मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को यह पुरस्कार 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में 8 अक्टूबर, 2024 को दिया जाएगा।

https://twitter.com/AshwiniVaishnaw/status/1840609074041225415

हिंदी सिनेमा में हुए 48 साल

मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) का हिंदी सिनेमा में 48 साल का सफल करियर है। वे अभी भी फिल्मों में सक्रिय हैं।

पद्म भूषण से हो चुके सम्मानित

मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को अप्रैल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से सम्मानित किया था।

Advertisment

डिस्को डांसर से हुए मशहूर

एक्टर (Mithun Chakraborty) ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। "डिस्को डांसर" के साथ उनका नाम जुड़ा हुआ है, जिसने उन्हें एक पॉपुलर डांसिंग स्टार के रूप में दर्शाया। इसके साथ ही उन्होंने ‘शपथ’, ‘शतरंज’, ‘स्वर्ग से सुंदर’ से लेकर कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया।

पहली फिल्म में ही जीता नेशनल अवॉर्ड

publive-image

एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) ने साल 1976 में अपने करियर की पहली फिल्म मृगया की थी। इस फिल्म के लिए एक्टर को ‘नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर’ मिला था।

ये भी पढ़ें...Sonakshi- Zaheer: शादी से पहले घबरा गए थे जहीर इकबाल, बोले- शत्रुघ्न सिन्हा के सामने सब कुछ भूल गया था

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें