Advertisment

लापता किशोरी का शव खेत से बरामद

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

ललितपुर (उप्र), 16 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में घर से लापता 14 साल की किशोरी का शव शुक्रवार की शाम एक खेत से बरामद हुआ है। लड़की बृहस्पतिवार से अपने घर से लापता थी।

Advertisment

तालबेहट क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) देवेन्द्र कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की शाम करीब छह बजे जमालपुर गांव में खेत से 14 साल की लड़की का शव बरामद किया गया है, जिसकी पहचान जमालपुर के ही प्रागी की बेटी रचना के रूप में हुई है।

सीओ ने बताया कि लड़की बृहस्पतिवार से अपने घर से लापता थी, लेकिन परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। शव मिलने के बाद पुलिस को सूचित किया गया।

उन्होंने बताया कि लड़की के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे प्रथम दृष्टया लग रहा है कि उसने खुद कोई जहरीला पदार्थ खाया होगा या फिर किसी ने उसे जबरन खिलाया गया होगा।

Advertisment

सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कार्यवाही पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अध्ययन के बाद होगी।

भाषा सं जफर

रंजन

रंजन

Advertisment
चैनल से जुड़ें