Advertisment

Uttar Pradesh: गायब हुआ सारस रायबरेली sanctuary में मिला, वन अधिकारियों का दावा

Uttar Pradesh: गायब हुआ सारस रायबरेली sanctuary में मिला, वन अधिकारियों का दावा Uttar Pradesh: Missing stork found in Rae Bareli sanctuary, claims forest officials

author-image
Bansal News
Uttar Pradesh: गायब हुआ सारस रायबरेली sanctuary में मिला, वन अधिकारियों का दावा

Uttar Pradesh: जहां बीते बुधवार यूपी के मोहम्मद आरिफ के द्वारा बचाए गए सारस के वन विभाग की निगारानी से गायब होने की जानकारी सामने आई थी। वहीं अब उत्तर प्रदेश के वन अधिकारियों का दावा है कि गायब हुए सारस को रायबरेली के समसपुर पक्षी अभयारण्य से बरामद कर लिया गया है।

Advertisment

अधिकारियों के अनुसार, सारस अभयारण्य के विपरीत छोर पर मौजूद था। उन्होंने बताया कि पक्षी सुरक्षित था। हालाँकि, उन्होंने स्वीकार किया कि पक्षी को निस्संदेह अपने नए परिवेश में फिट होने में कठिनाई हो रही थी। मुख्य वन्य जीव वार्डन सुनील चौधरी ने बताया कि विभाग की वर्तमान प्राथमिकता पक्षी का उचित इलाज और देखभाल सुनिश्चित करना है।

Endangered प्रजातियों के संरक्षक मनोज सोनकर ने कहा कि कुछ समय के लिए सारस के व्यवहार का निरीक्षण करने के लिए एक टीम बनाई गई है, और यह कि टीम एक रिपोर्ट तैयार करेगी जो मुख्य वन्यजीव वार्डन को सौंपी जाएगी, जो तब तय करेगी पक्षी को कहाँ रखें।

चिड़ियाघर में स्थानांतरित किया जा सकता

अधिकारियों के मुताबिक, सारस को चिड़ियाघर में स्थानांतरित किया जा सकता है क्योंकि यह पालतू है और जंगली में जीवन के लिए अनुपयुक्त हो सकता है। बता दें कि यूपी के मोहम्मद आरिफ ने घायल सारस की जान बचाई थी। जिसके बाद वह आरिफ के साथ ही रह रहा था। लेकिन कुछ दिन पहले वन विभाग ने सारस को अपने कब्जे में ले लिया था। बीते बुधवार को वन विभाग की निगरानी में रह रहा सारस गायब हो जाता है। हालांकि राहत की बात यह है कि अब उसे बरामद कर लिया गया है।

Advertisment
Wildlife Protection Act Sarus rupesh srivastava Rae Bareli sanctuary Rae Bareli Mohd Arif
Advertisment
चैनल से जुड़ें