Advertisment

Miss World 2025: हैदराबाद में हुआ मिस वर्ल्ड का आगाज, नंदिनी गुप्ता ने किया इंडिया को रिप्रेजेंट, तिरंगे के साथ की परेड

Miss World 2025: मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार शाम हैदराबाद में भव्य समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर दुनिया भर की प्रतिभागियों ने अपने देशों की संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित किया। भारत की प्रतिनिधि नंदिनी गुप्ता ने तिरंगे के साथ परेड में हिस्सा लेकर देश का गौरव बढ़ाया।

author-image
Ujjwal Rai
Miss World 2025: हैदराबाद में हुआ मिस वर्ल्ड का आगाज, नंदिनी गुप्ता ने किया इंडिया को रिप्रेजेंट, तिरंगे के साथ की परेड

Miss World 2025: मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार शाम हैदराबाद में भव्य समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर दुनिया भर की प्रतिभागियों ने अपने देशों की संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित किया। भारत की प्रतिनिधि नंदिनी गुप्ता ने तिरंगे के साथ परेड में हिस्सा लेकर देश का गौरव बढ़ाया।

Advertisment

publive-image

हैदराबाद के गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में मिस वर्ल्ड 2025 72वां संस्करण आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन समारोह 10 मई को शाम 6:30 बजे से आयोजित किया गया। इस दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, मिस वर्ल्ड संगठन की चेयरपर्सन जूलिया मोर्ले और वर्तमान मिस वर्ल्ड क्रिस्टीना पिश्कोवा ने संयुक्त रूप से इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

"ब्यूटी विद अ पर्पस" का संदेश

publive-image

इस साल के पेजेंट का थीम "विश्व एकता और शांति" रखा गया है। उद्घाटन समारोह में तेलंगाना की समृद्ध संस्कृति को पेरिनी, कोम्मु कोया, लंबाड़ा और ओग्गू डोलू जैसे पारंपरिक नृत्यों के माध्यम से दिखाया गया। 110 से अधिक देशों की प्रतिभागियों ने अपने राष्ट्रीय परिधानों में शिरकत की।

इंडिया को रिप्रेजेंट कर रहीं नंदिनी गुप्ता

Advertisment

[caption id="attachment_814356" align="alignnone" width="694"]publive-image इंडिया को रिप्रेजेंट कर रहीं नंदिनी गुप्ता[/caption]

सितंबर 2003 में जन्मी नंदिनी गुप्ता को 2023 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था। अब वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर सौंदर्य प्रतियोगिता के 72वें संस्करण में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

ये भी पढ़ें...कौन हैं Miss World 2025 में भारत को रिप्रेजेंट करने वालीं नंदिनी गुप्ता?

Advertisment

नेताओं और आयोजकों के विचार

publive-image

जूलिया मोर्ले ने कहा, "तेलंगाना की परंपरा और आधुनिकता का अनूठा मेल है। यह प्रतियोगिता विश्व भाईचारे और सांस्कृतिक सम्मान का प्रतीक है।"

जयेश रंजन (तेलंगाना टूरिज्म विभाग) ने कहा, "यह ऐतिहासिक दिन है। हम दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं।"

क्रिस्टीना पिश्कोवा ने प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा, "भारत में मिस वर्ल्ड बनना मेरे लिए सम्मान की बात थी। अब मैं यहां अपना ताज सौंपने जा रही हूं।"

Advertisment

रंगारंग परेड और सांस्कृतिक प्रदर्शन

publive-image

उद्घाटन समारोह का मुख्य आकर्षण राष्ट्रीय झंडों के साथ प्रतिभागियों की परेड थी, जिसमें हर देश की विविधता झलकी। इसके अलावा, चारमीनार, लाड बाजार और चौमहल्ला पैलेस में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

31 मई को होगा फाइनल

7 मई से 31 मई तक चलने वाले इस आयोजन में नागार्जुनसागर, हैदराबाद हेरिटेज वॉक और संगीत कार्यक्रम शामिल हैं। प्रतियोगिता का फाइनल 31 मई को होगा, जहां नई मिस वर्ल्ड का चयन किया जाएगा।

कौन था मिस वर्ल्ड 2024 का विनर?

गौरतलब है कि मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने जीता था। वह आयोजन भारत में 28 साल बाद हुआ था। भारत की ओर से सिनी शेट्टी ने प्रतिनिधित्व किया था, हालांकि वह शीर्ष 4 में स्थान बनाने में असफल रहीं।

ये भी पढ़ें...Mothers Day 2025: बॉलीवुड की ये 10 मशहूर मां, आज भी करती हैं हर दिल पर राज

Miss World 2025 Nandini Gupta
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें