Advertisment

Miss World 2025 Grand Finale : जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव, भारत की नंदिनी गुप्ता पर सबकी निगाहें

Miss World 2025 Finale: मिस वर्ल्ड 2025 का फिनाले आज हैदराबाद में हो रहा है। जानिए इसे कब, कहां और कैसे देखें लाइव, और क्या नंदिनी गुप्ता भारत के लिए मिस वर्ल्ड का खिताब जीतेंगी।

author-image
anjali pandey
Miss World 2025 Grand Finale : जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव, भारत की नंदिनी गुप्ता पर सबकी निगाहें

Miss World 2025 Grand Finale Today: हैदराबाद में बीते कई दिनों से मिस वर्ल्ड 2025 की जोरदार तैयारियां और उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा था। अब इंतज़ार खत्म होने को है, क्योंकि आज, शनिवार 31 मई को मिस वर्ल्ड फेस्टिवल 2025 को भव्य ग्रैंड फिनाले आयोजित होने जा रहा है। यह ऐतिहासिक आयोजन हैदराबाद के प्रसिद्ध HITEX प्रदर्शनी केंद्र में हो रहा है। इस 72वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं नंदिनी गुप्ता, जिनसे पूरे देश को बड़ी उम्मीदें हैं। आज होने वाले फिनाले में यह तय होगा कि मिस वर्ल्ड 2025 का ताज किस खूबसूरत और प्रतिभाशाली प्रतिभागी के सिर सजेगा। आइए जानते हैं कि इस भव्य आयोजन को आप कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं।

Advertisment

View this post on Instagram

A post shared by Miss World (@missworld)


हैदराबाद में आज होगा 72वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल का ग्रैंड फिनाले

मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले आज, यानी शनिवार 31 मई को आयोजित होने जा रहा है। इस बहुप्रतीक्षित आयोजन के लिए देश-विदेश के करोड़ों लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं कि इस बार कौन सी सुंदरता और प्रतिभा की मिसाल विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम करेगी।

इस बार भारत में मिस वर्ल्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया है, और यह प्रतिष्ठित आयोजन हैदराबाद के HITEX एग्ज़िबिशन सेंटर में हो रहा है। बीते कुछ दिनों से हैदराबाद में इसकी जबरदस्त तैयारियां चल रही थीं और शहर पूरी तरह मिस वर्ल्ड के रंग में रंगा नजर आया।

[caption id="attachment_828872" align="alignnone" width="769"]publive-image 72वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल का ग्रैंड फिनाले[/caption]

Advertisment

भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं नंदिनी गुप्ता
भारत की ओर से इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं नंदिनी गुप्ता, जिन्हें अप्रैल 2023 में फेमिना मिस इंडिया 2023 का ताज पहनाया गया था। नंदिनी ने इस प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया था और अपने जवाबों और आत्मविश्वास से सभी का दिल जीत लिया था। मिस इंडिया प्रतियोगिता में देश के कुल 30 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें 29 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश शामिल थे।

नंदिनी की यात्रा
राजस्थान के कोटा शहर में जन्मी नंदिनी गुप्ता का बचपन से ही सपना था कि वे मिस इंडिया बनें। 2004 में जन्मीं नंदिनी ने सिर्फ 10 साल की उम्र में यह ठान लिया था कि वे एक दिन देश का नाम रोशन करेंगी। वर्तमान में नंदिनी मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं।

फेमिना मिस इंडिया के दौरान, जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि यदि उन्हें मौका मिले तो वे खुद को बदलेंगी या दुनिया को, तो उनका जवाब था , "मैं खुद को बदलूंगी क्योंकि बदलाव हमेशा भीतर से शुरू होता है। जैसे सराहना और दान घर से शुरू होते हैं, वैसे ही बदलाव भी अपने अंदर से आता है। अगर आप खुद को बदल सकते हैं, तो दुनिया को भी बेहतर बना सकते हैं।"
उनके इस विचारशील जवाब ने न केवल जजों को प्रभावित किया, बल्कि लाखों लोगों के दिलों को छू लिया।

Advertisment

कब और कहां देख सकते हैं मिस वर्ल्ड 2025 का ग्रैंड फिनाले?

इस बार पहली बार मिस वर्ल्ड 2025 का ग्रैंड फिनाले वैश्विक दर्शकों के लिए लाइव स्ट्रीम किया जा रहा है। इसे देखने के कई विकल्प उपलब्ध हैं:

  • भारत में दर्शक इसे आज 31 मई को शाम 6:30 बजे से SonyLIV ऐप पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकते हैं।

  • अंतरराष्ट्रीय दर्शक इस कार्यक्रम को चुनिंदा देशों के राष्ट्रीय टेलीविज़न चैनलों पर देख सकते हैं।

  • साथ ही, इसे आधिकारिक वेबसाइट www.watchmissworld.com पर पे-पर-व्यू (Pay-per-view) के ज़रिए भी देखा जा सकता है।

क्या नंदिनी दिलाएंगी भारत को मिस वर्ल्ड का ताज?

अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या नंदिनी गुप्ता अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और विचारों के दम पर मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब जीतकर भारत को एक बार फिर यह गौरव दिला पाएंगी।

Advertisment

भारत ने इससे पहले 6 बार मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया है आखिरी बार साल 2017 में मानुषी छिल्लर ने यह उपलब्धि हासिल की थी। नंदिनी से अब यही उम्मीद की जा रही है कि वह इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएंगी।

ये भी पढ़ें : ‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2’ की शूटिंग के दौरान इन 3 को छोड़ सबके मोबाइल होंगे टैप

miss india 2023 मिस इंडिया 2023 Miss World 2025 Nandini Gupta मिस वर्ल्ड 2025 नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड लाइव स्ट्रीम हैदराबाद मिस वर्ल्ड फिनाले सोनीलिव मिस वर्ल्ड watchmissworld.com लाइव मिस वर्ल्ड किसने जीता मिस वर्ल्ड इंडिया 2025 Miss World live stream Hyderabad Miss World Finale SonyLIV Miss World watchmissworld.com live Who won Miss World 2025 Miss World India 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें