/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/ej.jpg)
Delhi: Miss World का 71वां संस्करण यानी Miss World 2023 का आयोजन इस बार भारत में होने जा रहा है। नई दिल्ली में गुरूवार, 8 जून को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिस वर्ल्ड करोलिना बिलावस्का ने इसकी घोषणा की। इस दौरान मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की अध्यक्ष और सीईओ जूलिया मॉर्ले के अलावा फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 सिनी शेट्टी भी मौजूद रही।
यह भी पढ़ें... RBI: 500 रुपये के नोट भी वापस लेगा रिजर्व बैंक? गवर्नर शक्तिकांत दास ने दिया ये जवाब
भारत के प्रति गहरा लगाव रहा
[caption id="attachment_224484" align="alignnone" width="1200"]
मिस वर्ल्ड की अध्यक्ष जूलिया मोर्ली[/caption]
Miss World की अध्यक्ष ने जूलिया मॉर्ले ने कहा, "मुझे 71वें मिस वर्ल्ड फाइनल के नए घर के रूप में भारत की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है! 30 साल से भी पहले जब मैंने इस अविश्वसनीय देश का दौरा किया था, तभी से मेरा भारत के प्रति गहरा लगाव रहा है। हम आपकी अनूठी और विविध संस्कृति, विश्व स्तरीय आकर्षण और लुभावनी जगहों को बाकी दुनिया के साथ साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।"
जानिए कब होगा आयोजन
आपको बता दें कि फिलहाल, इस विश्व स्तरीय आयोजन के भारत में होने की घोषणा की गई है। कब और किस स्थान में खेला जाएगा, इसको लेकर अभी फैसला नहीं लिया गया है। हालांकि, माना जा रहा है कि नवंबर या दिसंबर 2023 में Miss World 2023 का आयोजन कराया जा सकता है। वहीं, ग्रैंड फिनाले से एक महीने पहले प्रतिभागियों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए कई राउंड होंगे।
Miss World 2023 में 130 से अधिक देशों के प्रतियोगी भारत में जुटेंगे और कड़ी प्रतिस्पर्धा की सीरीज में भाग लेंगे। वहीं, अंत में बताते चलें कि अब तक छह भारतीय मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी हैं, जिनमें ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर शामिल हैं।
यह भी पढ़ें... MP News: आम जनता से जुड़ी बड़ी खबर, कोविड लॉकडाउन में लगे केस वापस लेगी सरकार, गृहमंत्री ने दी जानकारी
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें