Advertisment

Mirzapur Web Series : मिर्जापुर वेब सीरीज की प्राथमिकी के मामले में पुलिस गई मुंबई

Mirzapur Web Series : मिर्जापुर वेब सीरीज की प्राथमिकी के मामले में पुलिस गई मुंबई

author-image
Bansal News
Mirzapur Web Series : मिर्जापुर वेब सीरीज की प्राथमिकी के मामले में पुलिस गई मुंबई

मिर्जापुर (उप्र), 22 जनवरी (भाषा) वेब सीरीज 'मिर्जापुर' (Mirzapur Web Series) के निर्माताओं के खिलाफ शांति भंग करने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने से संबंधित मामले की जांच के लिए मिर्जापुर पुलिस की एक टीम मुंबई गई है। एक वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

मिर्जापुर परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक पीयूष कुमार (Piyush Kumar) के मुताबिक इंस्‍पेक्‍टर देहात कोतवाली विजय कुमार चौरसिया के नेतृत्‍व में एक टीम बनाई गई है और इस टीम में पुलिस उप निरीक्षक आलोक कुमार और आरक्षी विनय कुमार शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि यह टीम मुंबई में मिर्जापुर वेब सीरीज के खिलाफ दर्ज मामले में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की मदद लेने की कोशिश कर रही है।

कुमार ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि पिछली 17 जनवरी को चुनार के चिलबिला क्षेत्र के रहने वाले अरविंद चतुर्वेदी (Arvind Chaturvedi) ने निर्माताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Advertisment

प्राथमिकी में अरविंद चतुर्वेदी ने कहा है कि मिर्जापुर एक ऐतिहासिक और धार्मिक स्‍थान है और इसका अपराध या ऐसी घटनाओं से कोई संबंध नहीं है। यहां के लोग शांतिप्रिय और मेहनती हैं। उन्‍होंने आरोप लगाया है कि वेब श्रृंखला (Web Series) के निर्देशक और लेखक ने इस स्‍थान की छवि खराब करने की कोशिश की है।

अधिकारी ने बताया कि इस तहरीर के आधार वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के निर्माता के खिलाफ जानबूझकर शांति भंग करने, दुर्भावनापूर्ण कृत्‍य, किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को आहत करने और धार्मिक आस्‍था को आहत करने तथा सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) की सुसंगत धाराओं के त‍हत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अपना दल के प्रवक्‍ता राजेश पटेल (Rajesh Patel) ने शुक्रवार को कहा कि इस मामले को सबसे पहले दिल्‍ली में उनकी पार्टी की अध्‍यक्ष और मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने वेब सीरीज के रिलीज होने के समय उठाया था।

Advertisment

भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के विधि प्रकोष्‍ठ के दिलीप श्रीवास्‍तव (Dilip Shrivastava) ने कहा कि वेब श्रृंखला के निर्माताओं (Web Series Directors) ने जानबूझकर मिर्जापुर की छवि को खराब करने की कोशिश की है क्‍योंकि भाजपा की राज्‍य सरकार इस स्‍थल को विकसित करने का प्रयास कर रही है क्‍योंकि यह आस्‍था और पर्यटन का बड़ा केंद्र है। मिर्जापुर की ख्‍याति विंध्‍याचल मंदिर के लिए पूरे देश में है।

UttarPradesh Hindi uttarpradesh UP POLICE mumbai police Mirzapur Web Series news Mirzapur Web Series Lates news Mirzapur Web Series Controversy mirzapur web series Mirzapur Directors Entertainment News entertainment Bansal News MP CG Bansal News Amazon Prime
Advertisment
चैनल से जुड़ें