Advertisment

Mirror Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में शीशा लगाने की सही दिशा क्या है

वास्तु के अनुसार घर में शीशा यदि नहीं लगाया गया तो ये आपके जीवन में परेशानियों को बढ़ा सकता है। घर में आइना लगाने की सही दिशा क्या है।

author-image
Preeti Dwivedi
Mirror Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में शीशा लगाने की सही दिशा क्या है

Mirror Vastu Tips: क्या आप जानते हैं आपके घर में लगा आइना या शीशा आपकी खूबसूरती को तो दिखाता है लेकिन ये जीवन में आने वाले सफलता और असफलता का कारण भी बनता है। जी हां वास्तु के अनुसार घर में शीशा यदि नहीं लगाया गया तो ये आपके जीवन में परेशानियों को बढ़ा सकता है। तो चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे से कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में शीशा या आइना लगाने की सही दिशा क्या है।

Advertisment

 वास्तु दोष होगा कम  

वास्तु आपके घर की सुंदरता तो बढ़ाता ही है साथ ही साथ आपके घर में जो भी वास्तु दोष हैं, उन्हें भी दूर करता है। इसलिए सही दिशा में आइना लगाने से घर में मौजूद नकारात्मकता समाप्त होती है।

घर में किस आकार के आइने लगाना चाहिए

लोग डिजायनों के अच्छे लगने पर शीशे का चयन करते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार घरों में साधारण रूप से आयताकार और वर्गाकार शीशे लगाना शुभ माना जाता है। इसके विपरीत घर में गोलाकार और धार वाले शीशे का प्रयोग भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

इसकी जगह आप अष्टकोणीय, यानी आठ कोनों वाला आइना लगा सकते हैं। नुकीले आकार का आइना लगाने से घर में नकारात्मकता आती है। जो परेशानी का सबब बनती है।

Advertisment

किस दिशा में लगाना चाहिए आइना 

घर में किसी भी दिशा में आइना लगाना ठीक नहीं है। गलत दिशा में लगा शीशा आपके जीवन में परेशानियों को न्यौता दे सकता है। आपको बता दें शीशा लगाने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए। इस दिशा में आइना लगाने से परेशानियां धीरे-धीरे अपने आप दूर होती चली जाती हैं।

Tulsi Vivah 2023: तुलसी विवाह पर क्यों सजता है गन्ने का मंडप, जानें धार्मिक कारण

Vastu Tips: पर्स में रखें तुलसी का एक पत्ता, दूर होंगी ये सात तकलीफें, ये है तरीका

Advertisment

Terrace Vastu Tips: किस दिशा में होनी चाहिए छत की ढाल, पढ़ें घर की छत के लिए वास्तु में क्या हैं नियम

Vastu Tips: घर में ये पांच चीजें रखने से आती है बरकत, कौन सी हैं वे चीजें

House Key Vastu Tips: घर में क्या है चाबी रखने की सही जगह, जानें क्या कहता है वास्तु

Advertisment

Vastu Tips For Mirror, Vastu Dosh,Mirror Vastu Tips , bansal news

Bansal News vastu dosh Mirror vastu tips Vastu Tips For Mirror
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें