Advertisment

कश्मीर में ठंड से मामूली सी राहत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

श्रीनगर, 18 जनवरी (भाषा) कश्मीर के अधिकतर स्थानों पर रविवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं लोगों को शीत लहर से राहत नहीं मिली क्योंकि घाटी में पारा जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे ही रहा।

Advertisment

मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के 22 जनवरी से कुछ दिन के लिए केन्द्र शासित प्रदेश को प्रभावित करने का अनुमान है।

इस महीने की शुरुआत में भारी बर्फबारी के बाद से ही कश्मीर घाटी में शीत लहर का प्रकोप जारी है। भीषण सर्दी के कारण डल झील सहित यहां कई इलाकों में पानी के स्रोत भी जम रहे हैं।

रात में अब भी तामपान शून्य से कई डिग्री नीचे दर्ज किया जा रहा है। गुलमर्ग के स्की-रिज़ार्ट को छोड़कर रविवार रात को घाटी में ठंड की स्थिति में मामूली सुधार जरूर था।

Advertisment

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में कल रात तापमान शून्य से नीचे 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में तापमान शून्य से नीचे 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.8 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में शून्य से नीचे 8.3 डिग्री सेल्सियस और कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.9 डिग्री सेल्सियय दर्ज किया गया था।

गौरतलब है कि कश्मीर में 40 दिन का 'चिल्ला कलां' का दौर चल रहा है। इस दौरान क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ती है और सर्दी का आलम यह रहता है कि जल आपूर्ति वाली लाइनों तक में पानी जम जाता है। यह 21 दिसम्बर से शुरू हुआ है और 31 जनवरी को समाप्त होगा।

Advertisment

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें