Advertisment

नाबालिग ने सहपाठी छात्रा को किया प्रपोज, लड़की ने मना किया तो कमरे में घसीटकर किया दुष्कर्म

नाबालिग ने सहपाठी छात्रा को किया प्रपोज, लड़की ने मना किया तो कमरे में घसीटकर किया दुष्कर्म Minor proposed to a classmate student, if the girl refused, then raped by dragging her into the room

author-image
govind Dubey
नाबालिग ने सहपाठी छात्रा को किया प्रपोज, लड़की ने मना किया तो कमरे में घसीटकर किया दुष्कर्म

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में नाबालिग प्रेमी ने स्कूल में साथ पढ़ने वाली एक छात्रा पहले प्रपोज किया। छात्रा ने उसका प्रपोजल अस्वीकार किया तो लड़के ने अपने दो दोस्तों के साथ छात्रा के घर में घुसकर छात्रा के कपड़े फाड़े, कमरे की जमीन पर घसीटा और रेप किया। पुलिस ने मामले में दो नाबालिग सहित 3 लोगों को हिरासत में लिया है।

Advertisment

गौरतलब है कि जैजैपुर थाना क्षेत्र की निवासी 15 साल की लड़की घर में अकेली थी। छात्रा के परिजन बाहर गए हुए थे और उसकी दादी अलग कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान उसके साथ में ही पढ़ने वाला नाबालिग लड़का उसके घर में घुस आया। उसके साथ उसके दो दोस्तों भी थे। घर में आने के बाद आरोपी ने पीड़िता से भाग चलने के लिए कहा। जिस पर लड़की ने मना किया तो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और घसीट कर कमरे में ले गए। वहां उसके कपड़े फाड़ दिए। ​फिर मुख्य आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। लड़क के साथ रेप करने के दौरान आरोपी के दोनों साथी कमरे के बाहर पहरा देते रहे। इसके बाद तीनों वहां से भाग निकले। परिजनों के लौटने पर लड़की ने घटना की जानकारी दी। इस पर उन्होंने थाने पहुंच FIR दर्ज करा दी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों नाबालिग सहित बहेराडीह निवासी गुलशन कुमार बंजारे को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें