Advertisment

झारखंड के गढ़वा में नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार, चार गिरफ्तार

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मेदिनीनगर (झारखंड), 18 जनवरी (भाषा) गढ़वा जिले में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार की घटना के मामले में सोमवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Advertisment

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार नामजद आरोपियों में दो पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हैं और दो अन्य गढ़वा जिले के निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम प्रिंस कुमार चौबे (23) , सुशील कुमार तिवारी (22), पलामू के सद्दाम हुसैन (30) और जयप्रकाश तिवारी (25) हैं। इनके पास से एक देशी पिस्तौल, दो गोली और कार बरामद हुई है।

पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों ने नाबालिग लड़की को रविवार को फोन कर बुलाया और फिर उसे एक गांव में ले जाकर उससे बलात्कार किया।

Advertisment

पुलिस ने अपराध में शामिल तीन आरोपियों को मेराल थाना के विशुनपुरा गांव से पकड़ा, जबकि एक आरोपी को अटौला से गिरफ्तार किया गया।

भाषा सं इन्दु आशीष

आशीष

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें