Advertisment

Ministry of Power Notice : आज रात को काट दी जाएगी आपके घर की बिजली!, नोटिस जारी

Ministry of Power Notice : आज रात को काट दी जाएगी आपके घर की बिजली!, नोटिस जारी Ministry of Power Notice Tonight the electricity of your house will be cut notice issued vkj

author-image
deepak
Ministry of Power Notice : आज रात को काट दी जाएगी आपके घर की बिजली!, नोटिस जारी

PIB Fact Check : आज रात को 9 बजे के बाद आपके घर की लाईट काट दी जाएगी। जी हां ऐसा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विद्युत मंत्रालय का एक आदेश बोल रहा है। सोशल मीडिया पर एक नोटिस तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है कि आपके पिछले महीने का बिजली बिल अपडेट नहीं है इसलिए आपके बिजी का कनेक्शन आज रात 9 बजे काट दिया जाएगा।

Advertisment

सोशल मीडिया पर विद्युत मंत्रालय के नाम से वायरल हो रहे इस नोटिस पर देवेश जोशी नाम के एक अधिकारी का नाम भी लिखा हुआ है। वायरल नोटिस में लिश्खा हुआ है कि अगर आप अपने घर के बिजली का कनेक्शन नहीं कटवाना चाहते हैं तो देवेश जोशी से तुरंत संपर्क करें। इसके अलावा नोटिस में एक मोबाइल नंबर भी दिया गया है। नंबर के साथ यह भी लिखा है कि अगर आप अपना बिजली का बिल अपडेट कराना चाहते है तो इस नंबर पर कॉल करे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस नोटिस के चलते लोगों में हलचल का माहौल है। क्योंकि बिजली काटे जाने का लोगों का डर है, जिनके पास भी यह नोटिस पहुंच रहा है, वो लोग काफी चिंतित है, लेकिन जब इस नोटिस की जांच पड़ताल की गई तो नोटिस फर्जी निकला। सरकारी एजेंसी पीआईबी ने इस नोटिस को फर्जी बताया है।

Advertisment

पीआईबी ने नोटिस बताया फर्जी

पीआईबी ने जब इस नोटिस की पड़ताल के लिए विद्युत मंत्रालय से संपर्क साधा तो पता चला की मंत्रालय द्वारा ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। इसके बाद पीआईबी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट करके बताया है कि विद्युत मंत्रालय ने ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया है। वायरल हो रहा नोटिस पूरी तरह से फर्जी पाया गया है।

what is pib fact check viral video fact check scheme fact check power ministry pib fact check website pib fact check telugu pib fact check telegram pib fact check team pib fact check plan pib fact check kya hai pib fact check in hindi pib fact check hindi pib fact check draft pib fact check pib ministry of power how pib fact check work fake pib fact check fake notice fake news fact check fact check videos fact check stories Fact Check electricity connection electricity bill check cet sylalbus pib fact check
Advertisment
चैनल से जुड़ें