Advertisment

MP News: 44 दिन बाद मंत्रियों को मिले PA, PS, आदेश जारी, यहां देखें लिस्ट

44 दिन बाद मंत्रियों को मिले पीए, पीएस, आदेश जारी, यहां देखें लिस्ट Ministers get PA, PS after 44 days, orders issued, see list here MP news in hindi,

author-image
Preeti Dwivedi
MP News: 44 दिन बाद मंत्रियों को मिले PA, PS, आदेश जारी, यहां देखें लिस्ट

   हाइलाइट्स

  • 44 दिन बाद मंत्रियों को मिले पीए, पीएस
  • 5 मंत्रियों के लिए ये नियुक्त
  • आदेश जारी
Advertisment

MP News: मंत्रिमंडल के गठन के बाद 44 दिन बाद कुछ मंत्रियों के विशेष सहायक नियुक्त किए गए हैं। इससे सं​बंधित आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। डिप्टी कलेक्टर भोपाल अंशुल खरे को नगरीय विकास एवं आवास संसदीय कार्य विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का विशेष सहायक नियुक्त किया गया है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1755913992688603607

   देखें किसे किसका विशेष सहायक ​किया नियुक्त

नगरीय विकास एवं आवास और संसदीय कार्य विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विशेष सहायकत डिप्टी कलेक्टर भोपाल अंशुल खरे को नियुक्त किया गया है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के विशेष सहायक अनूपपुर अपर कलेक्टर चंद्र प्रकाश पटेल को विशेष सहायक नियुक्त किया गया है।

Advertisment

राजस्व विभाग मंत्री करण सिंह वर्मा के विशेष सहायक विदिशा के संयुक्त कलेक्टर विष्णु प्रसाद यादव को नियुक्त किया गया है।

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह के विशेष सहायक संयुक्त कलेक्टर नर्मदापुरम आशीष पांडे को नियुक्त किया गया है।

तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, गौतम टेटवाल के विशेष सहायक डिप्टी कलेक्टर सागर रोहित बम्होरे को नियुक्त किया गया है।

Advertisment

MP aadesh

mp-adesh    

publive-image

publive-image

publive-image

मंत्रियों ने की थी सिफारिश

मंत्रिमंडल के गठन के बाद 15 मंत्रियों ने अपने पीए और सीएस को लेकर नोटशीट दी थी। जिसे सामान्य प्रशासन विभाग ने लौटा दिया है। जिसके बाद मध्य प्रदेश में मंत्रियों को पीए और पीएस का इंतजार था।

   लोकायुक्त की जांच के चलते हटाया

पहले ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के ओएसडी की नियुक्ति हुई थी। नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद पता चला कि उस अधिकारी पर लोकायुक्त की जांच चल रही है। प्रहलाद सिंह पटेल ने आपत्ति दर्ज की तो उस आदेश को रद्द किया गया है। जिसके बाद अब अनूपपुर अपर कलेक्टर चंद्र प्रकाश पटेल को उनका विशेष सहायक नियुक्त किया गया है।

संबंधित खबर: Bhopal News: जेल में बंद सिमी के 4 आतंकियों की तबीयत बिगड़ी, 2 जेपी अस्पताल में भर्ती, कुछ दिनों से कर रहे थे भूख हड़ताल

Advertisment
mp political news MP news mp mantri pa ps news MP Breaking News mp breaking
Advertisment
चैनल से जुड़ें