/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/usha.jpg)
भोपाल। पर्यटन व संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर की माता शांति देवी ठाकुर का आज निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि पर्यटन व संस्कृति मंत्री, बहन सुश्री उषा ठाकुर जी की पूज्य माताजी श्रीमती शांति देवी ठाकुर जी के देवलोकगमन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से पूज्य माताजी को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि!
https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1485815622386679816
वहीं राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भी पर्यटन व संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर जी की माताजी श्रीमती शांति देवी ठाकुर जी के निधन का समाचार दुःखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को यह गहन दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना है। मेरी शोक संवेदनाएं परिवारजनों के साथ हैं ।
https://twitter.com/GovernorMP/status/1485821901633355776
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us