Advertisment

MP Minister Usha Thakur: पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर पर डकैती का आरोप, शिकायत के बाद वन मंत्री ने दिए जांच के आदेश

Minister Usha Thakur: MP की पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर पर डकैती का आरोप, शिकायत के बाद वन मंत्री ने दिए जांच के आदेश, Bhopal News Complaint against MP Tourism Minister Usha Thakur accused of robbery in indore MP Forest Minister orders inquiry

author-image
Sonu Singh
MP Minister Usha Thakur: पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर पर डकैती का आरोप, शिकायत के बाद वन मंत्री ने दिए जांच के आदेश

Indore News: मध्य प्रदेश की पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर (MP Tourism Minister Usha Thakur) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। वन विभाग के एक कर्मचारी ने मंत्री ऊषा ठाकुर पर डकैती और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए महू में पुलिस से शिकायत की है। वहीं वन मंत्री (MP Forest Minister) विजय शाह ने इस मामले में जांच के आदेश भी दे दिए हैं। जांच के लिए टीम आज बुधवार को महू के लिए रवाना होगी।

Advertisment

शिकायत के बाद मंत्री ने दी सफाई
वहीं डकैती का आरोप लगने के बाद मंत्री ऊषा ठाकुर ने वीडियो जारी कर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि, मंडल कार्यकर्ता सड़क निर्माण का काम करा रहा था। करीब 100 मीटर सड़क खुदी हुई थी। कई बार वन अधिकारियों को बताया लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। पाटीदार ने सड़क का समतलीकरण करवाया। सारा घटनाक्रम वन मंत्री के संज्ञान में डाल दिया गया है।

बड़गौंदा पुलिस थाने में यह आवेदन राम सुरेश दुबे नाम के वनपाल द्वारा दिया गय है। जिसमें मंत्री उषा ठाकुर और उनके समर्थकों पर जब्त की गई जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जाने का आरोप है।

publive-image

ये है पूरा मामला
दरअसल पुलिस को मिली शिकायत में महू के बड़गौंदा वन क्षेत्र में मंत्री ऊषा ठाकुर द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। बड़गौंदा पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, 11 जनवरी को वनरक्षक जौहर सिंह के द्वारा सूचना दी गई कि, मंत्री ऊषा ठाकुर, मनोज पाटीदार, सुनील यादव, वीरेंद्र अंजना, अमित जोशी सुनील पाटीदार, प्रदीप पाटीदार के अलावा करीब 15 से 20 लोग वन परिसर में जबरन घुसे और जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली अपने साथ ले गए। इस मामले में मंत्री सहित सभी लोगों पर FIR दर्ज कर जेसीबी ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद करने का आवेदन बड़गौंदा पुलिस को दिया है।

Advertisment
ऊषा ठाकुर Usha Thakur accused of robbery usha thakur robbery MP Tourism Minister Usha Thakur mp news in hindi MP Forest Minister MP Breaking News MP Minister Usha Thakur madhya pradesh Indore News indore Forest Minister of MP Complaint against Usha Thakur CG Breaking News Breaking News bhopal bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें