Advertisment

Minster Prem Pal Singh: मंत्री प्रेम पटेल की अस्पताल से छुट्टी, कल सुबह बिगड़ा था स्वास्थ्य, एयर एंबुलेंस से लाए गए थे भोपाल

author-image
Bansal News
Minster Prem Pal Singh: मंत्री प्रेम पटेल की अस्पताल से छुट्टी, कल सुबह बिगड़ा था स्वास्थ्य, एयर एंबुलेंस से लाए गए थे भोपाल

भोपाल/बुरहानपुर। स्वतंत्रता दिवस समारोह से कुछ घंटे पहले अचानक स्वास्थ्य बिगड़ जाने के बाद बेहतर इलाज एवं स्वास्थ्य जांच के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए बुरहानपुर से भोपाल लाये गये मध्य प्रदेश के पशुपालन एवं सामाजिक न्याय मंत्री प्रेम सिंह पटेल को रविवार रात को एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यह जानकारी उनके एक सहयोगी ने दी। मंत्री के निजी सचिव अमर सिंह रावत ने कहा कि पटेल अब अच्छा महसूस कर रहे हैं और वह रविवार रात को अस्पताल से छुट्ठटी होने के बाद भोपाल में अपने बंगले पर लौट आए हैं। पटेल बुरहानपुर के प्रभारी मंत्री भी हैं और स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण समारोह के लिए शनिवार शाम बुरहानपुर पहुंचे थे। रविवार तड़के पटेल की तबीयत बिगड़ गई थी और वह बुरहानपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण समारोह में शामिल नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि पटेल को आज शाम करीब चार बजे बुरहानपुर से भोपाल लाया गया। वहां उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनके और मेडिकल जांच हुए। उन्हें दिल की कुछ छोटी-मोटी दिक्कतें हैं।

Advertisment

प्राथमिक इलाज के बाद लाया गया था भोपाल
इससे पहले, बुरहानपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एम. पी. गर्ग ने बताया कि मंत्री ने शनिवार देर रात करीब दो बजे सीने में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद चिकित्सकों की एक टीम ने उनकी कुछ जांच कीं और उनका प्राथमिक इलाज किया। इसके बाद वह वापस चले गए। उन्होंने कहा कि मंत्री को आराम करने की सलाह दी गई। रविवार सुबह करीब सात बजे एक मेडिकल टीम फिर से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंची। इस बार मंत्री ने सीने में दर्द के साथ ही बेचैनी की शिकायत की। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। मंत्री ने भोपाल में बेहतर इलाज एवं स्वास्थ्य जांच कराने का आग्रह किया, जिसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से राज्य की राजधानी भोपाल पहुंचाया गया। मंत्री का स्वास्थ्य खराब होने के बाद जिलाधिकारी प्रवीण सिंह ने सुबह करीब नौ बजे यहां मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह शिवराज सरकार मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज बुरहानपुर न्यूज प्रेम सिंह पटेल ध्वजारोहन एयर एंबुलेंस एमपी न्यूज shivraj government prem singh patel Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP news MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi MP big news Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh Madhya independence day programme Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP flag hoisting covid 19 burhanpur news Bhopal big news air ambulance
Advertisment
चैनल से जुड़ें