Advertisment

Minister Nitin Gadkari: अब मुंबई वासियों का साइकिल चलाना होगा नामुमकिन ! नहीं बनाया जाएगा साइकिल ट्रैक

author-image
Bansal News
Minister Nitin Gadkari: अब मुंबई वासियों का साइकिल चलाना होगा नामुमकिन ! नहीं बनाया जाएगा साइकिल ट्रैक

मुंबई। Minister Nitin Gadkari  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वित्तीय राजधानी मुंबई में जगह की कमी के कारण साइकिल ट्रैक बनाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि जगह की कमी के चलते सड़कों को चौड़ा करना असंभव है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने हालांकि कहा कि साइकिल चलाने की स्वस्थ आदत को प्रोत्साहित करना महत्वपूर्ण है।

Advertisment

उन्होंने कहा कि हम टियर-2 और टियर-3 शहरों में ऐसे समर्पित ट्रैक बना सकते हैं। गडकरी ने कहा, ''वास्तव में, मैं आपके विचार (साइकिल ट्रैक) का समर्थन कर रहा हूं। लेकिन, मेरी व्यावहारिक समस्या यह है कि शहर में सड़क की चौड़ाई बढ़ाना बहुत मुश्किल है। मुंबई में, हम साइकिल ट्रैक नहीं बना सकते हैं।'' उन्होंने फिलिप कैपिटल द्वारा सोमवार शाम यहां आयोजित संस्थागत निवेशकों के साथ एक संवादात्मक बैठक में यह बात कही।

मंत्री ने कहा कि मुंबई में ''अतिक्रमण और राजनीतिक समस्याएं'' भी हैं, जिनके चलते साइकिल ट्रैक बनाने में दिक्कत पेश आती है। गडकरी की यह टिप्पणी मुंबई में बेहद महत्वाकांक्षी 40 किलोमीटर की साइकिल ट्रैक परियोजना के शुरू नहीं होने की खबरों के बीच आई है। गडकरी ने कहा कि वह नागपुर में एक साइकिल ट्रैक का निर्माण कर रहे हैं।

Union Minister Nitin Gadkari nitin gadkri nitin gadkari viral video nitin gadkari video nitin gadkari speech nitin gadkari on modi Nitin Gadkari NEWS nitin gadkari minister nitin gadkari live nitin gadkari latest video nitin gadkari latest speech nitin gadkari latest news nitin gadkari latest interview nitin gadkari latest nitin gadkari interview nitin gadkari in parliament nitin gadkari exclusive nitin gadkari bjp nitin gadkari
Advertisment
चैनल से जुड़ें