Advertisment

Minister Mahendra Singh Sisodiya : मंंत्री बोले, कांग्रेस चुनाव जीते तो EVM ऑथेंटिक, अगर भाजपा जीतती है तो EVM में गड़बड़ी

author-image
Bansal News
Minister Mahendra Singh Sisodiya : मंंत्री बोले, कांग्रेस चुनाव जीते तो EVM ऑथेंटिक, अगर भाजपा जीतती है तो EVM में गड़बड़ी

भोपाल। मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना के ग्राफ के बीच ग्राम पंचायतों में सावधानी व जागरूकता को लेकर  आज दोपहर Minister Mahendra Singh Sisodiya पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर थोड़ा सा रिलैक्स हुए थे मगर कोरोनावायरस का थर्ड स्टेज शुरू हो गया है। प्रदेश के प्रत्येक गांव के किसान व युवाओं के साथ अन्य निवासियों से मेरा आग्रह है कि मास्क जरूर लगाएं मास्क बहुत महत्वपूर्ण है।

Advertisment

ग्रामीणों से मंत्री सिसोदिया ने अपील करते हुए कहा कि अपना बचाव आप स्वयं करेंगे तो हम बीमारी से लड़ने में सक्षम होंगे। कोरोना को लेकर सीएम सचेत हैं,कल शाम को भी उन्होंने इस संबंध में बैठक ली है। हम भी कोशिश करेंगे कि पंचायत विभाग की तरफ से जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को मास्क लगाने,सोशल डिस्टेंसिंग बनाने व सैनिटाइज करने के लिए आगाह करें।

EVM पूरी तरह ऑथेंटिक

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ईवीएम से चुनाव नहीं कराय जाने वाले बयान पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने ​कहा कि ज​हां कांग्रेस चुनाव जीतती है वहाँ ईवीएम ऑथेंटिक होती। जहां भाजपा चुनाव जीती है तो वहां कहते हैं ईवीएम में गड़बड़ है। मंत्री सिसोदिया ने कहा जिस तरह विधानसभा और संसद का चुनाव होता है उसी तरह नगर निगम और पंचायतों के चुनाव मशीन से होना चाहिए जो पूरी तरह ऑथेंटिक है।

दिग्विजय सिंह राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचे थे
गौरतलब है कि एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचे थे। दिग्विजय सिंह के साथ कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे। दिग्विजय सिंह मतदाता सूची और ईवीएम को लेकर शिकायत की थी।

Advertisment

शिकायत करते हुए पूर्व सीएम ने कहा था कि कांग्रेस ने हमेशा से ईवीएम का विरोध किया है। चुनाव आयुक्त से हमने मतपत्र से चुनाव कराने की मांग की है। चुनाव हमेशा ईवीएम से कराना कानूनी बाध्यता नहीं है। मतदाता सूची में हेरफेर किया जा रहा है। भाजपा ने जो पैसा इक्कठा किया उसका उपयोग सरकार गिराने के लिए हो रहा है। भाजपा सब जगह भ्रष्टाचार कर सकती है। कांग्रेस ने कोई परंपरा नहीं तोड़ी है। भाजपा ही परम्परा तोड़ती है। भाजपा सरकार दुर्भावना से चुन चुनकर कांग्रेस से जुड़े हुए लोगों पर कार्रवाई कर रही है।

wins mp news in hindi MP Breaking News minister said Minister Mahendra Singh Sisodiya EVM disturbances EVM Authentic Digvijay Singh Attack On Bjp Digvijay Singh Congress MP Digvijaya Singh Congress leader Digvijay Singh Congress Breaking News BJP wins bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें