/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/करोड़पति.jpg)
Millionaire Left India: देशभर में करोड़पतियों के रूतबे और संपत्तियों के किस्से तो सुने ही होगें लेकिन करोड़पतियों से जुड़ी ये खास चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है जिसमें पाया कि, साल 2022 में अभी तक रूस, चीन और भारत ने सबसे ज्यादा करोड़पतियों को खोया है। यहां 3 देशों में से रूस में 15,000, चीन ने 10,000 और भारत में 8000 करोड़पति ने अब तक के आंकड़ों में पलायन कर लिया है।
जानें क्या कहती है रिपोर्ट
आपको बताते चलें कि, भारत में करोड़पतियों के माइग्रेशन से होने वाला नुकसान कम है क्योंकि देश बाहर जाने वाले धनवानों की तुलना में कहीं ज्यादा नए करोड़पति पैदा करता हैकहा गया है कि संपन्न व्यक्तियों के भारत लौटने का चलन भी है और एक बार देश में जीवन स्तर में सुधार होने के बाद, हम उम्मीद करते हैं कि धनी लोग बढ़ती संख्या में वापस चले जाएंगे. रिपोर्ट में ये उम्मीद भी जताई गई है कि भारत में हाई नेटवर्थ इंडीविजुअल्स की संख्या साल 2031 तक 80 फीसदी बढ़ जाएगी।
कोरोना काल ने कम किए करोड़पति
आपको बताते चलें कि, हॉन्गकॉन्ग, ब्राजील, मेक्सिको, यूके, सऊदी अरब और इंडोनेशिया कुछ और ऐसे देश हैं जहां से साल 2022 में सबसे ज्यादा करोड़पति बाहर चले गए हैं। कोरोना के दौरान की बात की जाए तो, साल 2020 में कोविड महामारी के चलते इसमें कमी देखी गई थी लेकिन साल 2020 और 2021 में देशों के आधार पर इसे ट्रैक करना मुश्किल हो गया. ऐसा लॉकडाउन और ट्रेवल प्रतिबंधों के कारण हुआ। यूक्रेन में युद्ध की वजह से भी कई करोड़पतियों ने पलायन कर लिया।
इन देशों बढ़ गए करोड़पति
आपको बताते चलें कि, साल 2022 के दौरान यूएई, इजराइल, यूएस, पुर्तगाल, कनाडा, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ग्रीस और स्विट्जरलैंड में सबसे ज्यादा करोड़पतियों का आगमन हुआ है. पिछले दो दशकों यानी 20 साल में 80,000 करोड़पतियों ने ऑस्ट्रेलिया में अपना घर बनाया है और साल 2020 में 3500 करोड़पतियों ने यहां एंट्री की है। मुख्य रूप से एशिया के करोड़पति आजकल सिंगापुर में काफी शिफ्ट हो रहे हैं. इसके तहक साल 2022 में करीब 2800 करोड़पतियों के सिंगापुर शिफ्ट होने का अनुमान है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें