Advertisment

Milk Or Curd: दूध और दही में से कौन है ज्यादा हेल्दी ऑप्शन, किसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद, सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Difference Between Milk Or Curd: आप रोजाना दूध या दही का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि दोनों में से हेल्दी कौन सी चीज है।

author-image
Kalpana Madhu
Milk Or Curd: दूध और दही में से कौन है ज्यादा हेल्दी ऑप्शन, किसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद, सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Difference Between Milk Or Curd: आप रोजाना दूध या दही का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि दोनों में से सबसे ज्यादा हेल्दी कौन सी चीज है।  भारत में रात को सोते समय एक गिलास दूध (Milk) पीना और ब्रेकफास्ट में दही (Curd) का सेवन करने की परंपरा पहले से ही है।

Advertisment

दोनों के स्वास्थ्य लाभ काफी हैं।  दूध में जहां कैल्शियम (Calcium) की भरपूर मात्रा होती है जो हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है।  वहीं दही में probiotics होते हैं जो हमारी आंत के स्वास्थ्य यानि गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।

इससे हमारा इम्यून सिस्टम (Immune System) भी जुड़ा हुआ है।  डेयरी उत्पादों में दूध और दही (Milk and Curd) की सबसे ज्यादा खपत भी है।  दूध और दही में कौन सा सबसे ज्यादा हेल्दी विकल्प है।  दोनों में अंतर करना काफी मुश्किल हो सकता है।

दूध और दही में से वेट लॉस फूड कौन सा है?

बेहतर डाइजेशन के लिए दही एक बेहद कारगर फूड है, इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स खाने को अच्छी तरह पचाने में मदद करते हैं, साथ ही इससे पेट भी ठंडा रहता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। इसलिए आप वेट लॉस प्रॉसेस में दूध की जगह दही को तरजीह दें।

Advertisment

दही खाने से एसिडिटी कम होगी

दोनों के फायदे भी अलग-अलग हैं।  दही खाने से एसिडिटी की समस्या कम होती है क्योंकि यह पेट में एसिड का स्तर मेंटेन करता है।  अगर कोई अपच जैसी समस्या से जूझ रहा है तो उसे रोजाना आधार पर दही खाना चाहिए।  इससे उसकी पेट की सेहत में सुधार होगा।

किसके सेवन से बेहतर होती है गट हेल्थ

जब गट हेल्थ (gut health) की बात आती है, तो दूध की तुलना में दही का सेवन ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। दही एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है, जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करती है। इसे खाने से आंतों में बैक्टीरिया का संतुलन बना रहता है।

दही एक fermented food है। फर्मेंटेशन के दौरान दही में कुछ बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो आंतों के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। अगर बात पेट को स्वस्थ रखने की है, तो दही दूध से हमेशा ही बेहतर विकल्प है।

Advertisment

क्योंकि बहुत से लोगों को दूध पचाने में भी काफी परेशानी होती है, लेकिन दही आसानी से पच जाती है। अगर फायदों की बात करें, तो आंत को स्वस्थ रखने के अलावा, दही खाने से आपको वे सभी फायदे मिल सकते हैं, जो आपको दूध पीने से मिलते हैं।

Disclaimer: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है।  यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है।  अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें