Advertisment

Raj Kundra Case: राज कुंद्रा केस में मीका सिंह बोले- हां मैंने देखा है ऐप! "हॉटशॉट" से ऐसे ग्राहकों तक पहुंचाते थे डर्टी फिल्में!

Raj Kundra Case: राज कुंद्रा केस में मीका सिंह बोले- हां मैंने देखा है ऐप! "हॉटशॉट" से ऐसे ग्राहकों तक पहुंचाते थे डर्टी फिल्में! Mika Singh said in Raj Kundra case - Yes I have seen the app! Porn used to reach such customers with "hotshot" movies

author-image
Bansal News
Raj Kundra Case: राज कुंद्रा केस में मीका सिंह बोले- हां मैंने देखा है ऐप!

मुंबई। बॉलिवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस (Mumbai Crime Branch) ने गिरफ्तार कर लिया है। राज कुंद्रा पर आरोप है कि उन्होंने अपने एक ऐप पर पोर्न फिल्में बनाकर अपलोड की हैं। इसी आरोप में राज कुंद्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने राज कुंद्रा को इस मामले का प्रमुख साजिशकर्ता बताया है। राज कुंद्रा को पुलिस ने 23 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रखा है।

Advertisment

अब इस मामले में मशहूर सिंगर मीका सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। मीका सिंह (Mika Singh) ने कहा कि उन्होंने राज कुंद्रा का वह ऐप देखा है। मीका सिंह (Mika Singh on Raj Kundra Case) ने राज कुंद्रा को लेकर पेपराजी से बात करते हुए कहा कि राज कुंद्रा अच्छा आदमी है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस ऐप के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन राज के अन्य ऐप में से एक ऐप को देखा है। उन्होंने कहा कि वह एक सिंपल ऐप थी। उस ऐप में ज्यादा कुछ नहीं था। इसलिए अच्छे की उम्मीद है।

राज कुंद्रा का पूरा मामला...
राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुंद्रा को पुलिस ने 23 जुलाई तक के लिए हिरासत में लिया है। कुंद्रा पर अपने ऐप के माध्यम से पॉर्न फिल्में पब्लिश करने का आरोप लगा है। इस आरोप में कुंद्रा को मुख्य साजिशकर्ता बनाया गया है। मुंबई पुलिस की जांच में सामने आई जानकारी के अनुसार केनरिन नाम की कंपनी के वी ट्रांसफर और हॉटशॉट जैसे ऐप का नाम सामने आया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक कुंद्रा ने पॉर्न फिल्म इंडस्ट्री बनाने के लिए 8-10 करोड़ रुपए का निवेश किया है। कुंद्रा ने ब्रिटेन में रहने वाले अपने भाई के साथ मिलकर केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई थी। इस कंपनी के ऐप हॉटशॉ के साथ अन्य ऐप्स पर पेड सब्सक्रिप्शन के साथ पॉर्न वीडियो अपलोड किए जाते थे।

क्या है हॉटशॉट ऐप...
राज कुंद्रा की कंपनी केनरिन के हॉटशॉट ऐप का नाम भी सामने आ रहा है। इस ऐप का पूरा नाम हॉटशॉट्स डिजिटल एंटरटेनमेंट (HotShots Digital Entertainment) है। इस ऐप को केनरिन कंपनी ने बनाया है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर, ऐप्पल स्टोर या फिर अन्य किसी ऑर्थोराइज्ड स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। इस ऐप में पूरा पॉर्न फिल्मों का कंटेट है। इस ऐप पर पॉर्न फिल्में, वेब सीरीज, एक्सक्लूसिव कंटेंट, लाइव शो समेत अन्य फीचर्स लोगों को दिया जा रहा है। इस ऐप पर 1 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं। वहीं वी-शेयर ऐप (WeTransfer) का नाम भी इस मामले में सामने आ रहा है। वी ट्रांसफर ऐप के जरिए 2 जीबी तक डाटा आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं। रेसिपिएन्ट को एक्सेस और फाइल को डाउनलोड करने के लिए दो-हफ्ते विंडो की सुविधा भी इस ऐप में दी जाती है।

Advertisment
हॉटशॉट्स ऐप शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा केस राज कुंद्रा मुंबई पुलिस what is Hotshots App shilpa shetty Raj Kundra pornography raj kundra in judicial custody till 23 july raj kundra csem shilpa shetty husband Raj Kundra Case porn case raj kundra case raj kundra pornographic content pornographic Porn Video mumbai police arrested raj kundra MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today MP Breaking News In Hindi Today Mika Singh on Porn Video Mika Singh Hindi News Madhya Pradesh Crime Branch Mumbai Breaking News Today Hindi
Advertisment
चैनल से जुड़ें