Advertisment

Microsoft ने साइबर अपराध से लड़ने लॉन्च किया नया अपडेट, ChatGPT की बढ़ेगी क्षमता

Microsoft ने साइबर अपराध से लड़ने लॉन्च किया नया अपडेट, ChatGPT की बढ़ेगी क्षमता, Microsoft launches AI-powered security copilot to fight cyber crime

author-image
Bansal News
Microsoft ने साइबर अपराध से लड़ने लॉन्च किया नया अपडेट, ChatGPT की बढ़ेगी क्षमता

Microsoft ने साइबर अपराध से लड़ने के लिए AI-संचालित एक सुरक्षा अपडेट जारी किया है। इसकी मदद से ChatGPT क्षमताओं के लिए और विकसित किया जाएगा। दरअशल, टेक दिग्गज कंपनी ने चैट बाट चैटजीपीटी के में भारी मात्रा में निवेश किया है। जिसके लिए वह ChatGPT का भविष्य सुरक्षित रखना चाहती है। इसी कड़ी में यह नया अपडेट जारी किया गया है। माना जा रहा है कि इसकी मदद से ChatGPT के लिए अपनी क्षमताओं का विकास करने में मदद मिलेगी।

Advertisment

OpenAI की ChatGPT क्षमताओं को विकसित किया जाएगा

Microsoft अपने इस नए सुरक्षा अपडेट की घोषणा करते हुए इसे OpenAI की ChatGPT क्षमताओं को विकसित करने के लिए अपने साइबर सुरक्षा व्यवसाय में लाए जाने की बात कही है। जानकारी दी गई है कि यह अपडेट ओपन एआई की जीपीटी-4 तकनीक पर आधारित है। इसे एक मल्टीमॉडल मॉडल कहा जा सकता है जो छवि और टेक्स्ट इनपुट को आसानी से स्वीकार कर लेता है और बेहतर टेक्स्ट आउटपुट यूजर्स के लिए प्रदान करता है। हालांकि, इस अपडेट का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा की दृष्टि से साइबर हमले की गतिविधियों की पहचान करते हुए सुरक्षा प्रदान करना है।

अपडेट के लिए सिक्योरिटी को-पायलट नाम दिया गया है

इस अपडेट के लिए सिक्योरिटी को-पायलट नाम दिया गया है, जो सुरक्षा से संबंधित विश्लेषण करते हुए इससे संबंधित घटनाओं पर नजर रखता है। इसके साथ ही कमजोरियों का विश्लेषण करते हुए एक पिनबोर्ड पर सहकर्मियों के साथ जानकारी साझा कर सकता है। Microsoft ने इस संबंध में जानकारी दी है कि यह तकनीक प्रति सेकंड में 25 बिलियन से अधिक पासवर्ड चोरी के प्रयासों को रोकने में मदद करती है। इसके अलावा, Microsoft के पास 8,000 से अधिक सुरक्षा पेशेवर हैं जो बड़ी संख्या में सुरक्षा संकेतों का विश्लेषण करते हैं। Microsoft के सुरक्षा संचालन केंद्र के विश्लेषकों में औसतन 100 से अधिक विशिष्ट डेटा स्रोतों का उपयोग हो रहा है।

technology Microsoft ChatGPT cybersecuritym Security Copilot GPT-4
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें