Advertisment

Michel Lotito : वो इंसान जो निगल गया था पूरा का पूरा हवाई जहाज और साइकिल, जानिए

Michel Lotito : वो इंसान जो निगल गया था पूरा का पूरा हवाई जहाज और साइकिल, जानिए Michel Lotito swallowed whole airplane and bicycle vkj

author-image
deepak
Michel Lotito : वो इंसान जो निगल गया था पूरा का पूरा हवाई जहाज और साइकिल, जानिए

Michel Lotito : देश और दुनिया में एसे कई इंसान है जो अपनी अजीबोगरीब वजहों से पहचाने जाते है। अपने अजीबोगरीब कारनामों के चलते कई लोगों के नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुके है। आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे है जो दुनियाभर में बिल्कुल अलग है। अ​भी तक तो आपने सुना होगा कि कोई शख्स कई किलो मिर्ची खा जाता है तो कई पत्थर खा जाता है, लेकिन यहां एक शख्स पूरा का पूरा हवाई जहाज ही निगल गया।

Advertisment

जी हां आपको सुनने में हैरानी हो रही होगी लेकिन ये सच है। फ्रांस के रहने वाले मिचेल लोटिटो अजीबोगरीब चीजें खाने को लेकर जाने जाते है। वे एक सामान्य व्यक्ति जरूर है लेकिन उनका खान पान एक सामन्य इंसान से ​बिल्कुल अलग है। मिचेल लोटिटो एक बार पूरा का पूरा हवाई जहाज ही खा गए थे। इतना ही नहीं मिचले ​लोटिटो पलंग, साइकिल, टीवी, कंप्यूटर से लेकर धातु की कई वुस्तएं खा चुके है।

लोटिटो नहीं पचा पाते सामान्य खाना

मिचेल लोटिटो का जन्म 15 जून 1950 को फ्रांस के ग्रेनोबल में हुआ था। बताया जाता है कि वे 16 साल की उम्र से ही ऐसी चीजे खाने लगे थे। शुरुआत में लोटिटो अपने नाखून से लेकर कांच के टुकड़े तक खा जाते थे और आसानी से उन्हें पचा भी लेते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोटिटो केले, उबले अंडे या ब्रेड जैसी सामान्य चीजें उनकी पचती नहीं थी, लेकिन किसी धातु की चीज को वो आसानी से पचा लेते थे।

ऐसे खाते थे धातु की चीजें

लोटिटो धातु से बनी चीजें खाने के लिए वो पहले उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेते थे और फिर उन्हें बराबर मात्रा में पानी और मिनरल ऑयल के साथ खाते थे। ऐसा वो इसलिए करते थे, क्योंकि इससे उनका गला चिकना हो जाता था और धातु की चीजें निगलने में आसानी होती थी। डॉक्टरों का कहना हैथ्के क लोटिटो के पेट की आंतों में एक मोटी संरक्षण परत बन गई थी, जो सामान्य इंसानों में नहीं होती है।

Advertisment

खा लिया था हवाई जहाज

लोटिटो का नाम उस वक्त पूरी दुनिया में फैल गया जब 1978 में उन्होंने सेसना 150 हवाई जहाज को महज दो साल में ही यानी 1980 तक पूरा का पूरा खा लिया। एक अनुमान के मुताबिक, मिचेल लोटिटो ने करीब नौ टन धातु का सेवन कर लिया था। बता दें कि 25 जून 2007 को लोटिटो की मौत हो गई थी।

world record interesting facts gk Airplane Eating aeroplane eating metals michel lotito person tha ate metal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें