Advertisment

MI vs PBKS: रोमांचक मुकाबले में पंजाब के सामने मुंबई पस्त

आईपीएल 2023 के 31वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स हुआ। मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम पर हुए मैच में...

author-image
Bansal news
MI vs PBKS: रोमांचक मुकाबले में पंजाब के सामने मुंबई पस्त

MI vs PBKS: आईपीएल 2023 के 31वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स हुआ। मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम पर हुए मैच में पंजाब ने 13 रनों से जीत दर्ज की। मुंबई के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था, पहले बल्लेबाजी करते पंजाब ने 8 विकेट खोकर 214 बनाए थे। मुंबई के लिए अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार पहला ओवर किया।

Advertisment

यह भी पढ़े: COVID Update: कोरोना की चपेट में आए सुप्रीम कोर्ट के 5 जज, समलैंगिक मामले में सुनवाई टाली

पंजाब की पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की शुरुआत खराब रही थी। सैम ने 29 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के की मदद से 55 रन की पारी खेली। आईपीएल करियर का यह उनका तीसरा अर्धशतक रहा। वहीं, हरप्रीत ने 28 गेंदों में चार चौके और दो छक्के की मदद से 41 रन की पारी खेली। विकेटकीपर जितेश शर्मा ने 7 गेंदों में 4 छक्के की मदद से 25 रन बनाए। मुंबई की तरफ से  कैमरन ग्रीन और पीयूष चावला ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, अर्जुन, बेहरनडॉर्फ और आर्चर को एक-एक विकेट मिला।

यह भी पढ़े: LSG VS GT: गुजरात के आगे ढ़ेर हुई लखनऊ, 7 रन से दी मात

मुंबई इंडियंस की पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की ओपनिंग बल्लेबाज़ ईशान किशन 1 रन बना कर पवेलियन लौट गए। कप्तान रोहित शर्मा ने 4 चौके और 3 छक्के की मदद से  27 गेंदों में 44 रन बनाए, वहीं कैमरन ग्रीन ने तूफानी पारी खेलते हुए 43 गेंदों में 67 रन बनाए। अपनी ख़राब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार का भी बल्ला खूब चला, उन्होंने 26 गेंदों में 57 रन की शानदार पारी खेली।

Advertisment

आखिरी ओवर में अर्शदीप ने दो स्टंप तोड़े

आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 16 रन बनाने थे। मुंबई की ओर से क्रीज पर तिलक वर्मा और टिम डेविड मौजूद थे। अर्शदीप ने आखिरी ओवर में सिर्फ दो रन खर्च किए और दो महत्वपूर्ण विकेट लिए। पंजाब ने 13 रन से मैच अपने नाम किया।

ये भी पढ़े: Weather Update: 5 दिन तक लू से मिलेंगी राहत, जानिए मौसम विभाग ने क्या बताया

Ayodhya Ram Mandir News: निर्माणाधीन राम मंदिर की लेटेस्ट तस्वीरें आई सामने, जानें कब तक बन जाएगा भव्य मंदिर

Advertisment

Parshuram Jayanti 2023: शाजापुर में धूमधाम से मनाई गयी भगवन परशुराम जयंती

MI IPL 2023 IPL 2021 MI vs PBKS PBKS
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें