Advertisment

MI vs CSK IPL 2025: MS धोनी और रोहित शर्मा से लेकर हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे तक, आज बनेंगे ये बड़े रिकॉर्ड!

MI vs CSK IPL 2025: IPL 2025 में आज होगा MI vs CSK का महामुकाबला। रोहित शर्मा, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे के नाम बन सकते हैं बड़े रिकॉर्ड। जानिए इस सुपर संडे की पूरी रिपोर्ट और कौन बनाएगा इतिहास।

author-image
Shashank Kumar
MI vs CSK IPL 2025

MI vs CSK IPL 2025

MI vs CSK IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का यह रविवार क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स जैसी दो सबसे सफल टीमें जब आमने-सामने होंगी, तो मैदान पर सिर्फ चौके-छक्कों की बारिश नहीं होगी, बल्कि इतिहास के पन्नों में कई नए रिकॉर्ड्स भी दर्ज होंगे। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले की चर्चा हर क्रिकेट फैन की जुबान पर है और सबसे ज्यादा नजरें टिकी हैं एमएस धोनी, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे जैसे स्टार खिलाड़ियों पर।

Advertisment

Rohit Sharma बन सकते हैं आईपीएल के दूसरे सबसे बड़े रन स्कोरर

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास आज इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। यदि वे इस मुकाबले (MI vs CSK IPL) में 60 रन बना लेते हैं, तो शिखर धवन को पीछे छोड़कर आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। फिलहाल रोहित के नाम 258 पारियों में 6710 रन दर्ज हैं, जबकि धवन 6769 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

[caption id="" align="alignnone" width="1248"]Rohit Sharma Rohit Sharma[/caption]

MS Dhoni खास लिस्ट में होंगे शामिल

चेन्नई सुपरकिंग्स के करिश्माई कप्तान एमएस धोनी के फैन्स भी आज के मैच से बड़ी उम्मीद लगाए बैठे हैं। अगर धोनी इस मैच में 4 छक्के लगा देते हैं, तो उनके टी20 करियर में कुल छक्कों की संख्या 350 हो जाएगी। अब तक उन्होंने 398 टी20 मुकाबलों में 346 छक्के जड़े हैं। यह उपलब्धि उन्हें दुनिया के सबसे बड़े फिनिशर की लिस्ट में और ऊपर ले जाएगी।

Jasprit Bumrah करेंगे मलिंगा की बराबरी

मुंबई इंडियंस के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी आज के मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। अगर वे तीन विकेट लेने में सफल रहते हैं, तो वे आईपीएल में लसिथ मलिंगा के 170 विकेटों की बराबरी कर लेंगे। अभी तक बुमराह 136 मुकाबलों में 167 विकेट ले चुके हैं और उनका प्रदर्शन इस सीजन में भी शानदार रहा है।

Advertisment

Shivam Dube पूरे करेंगे 200 टी20 छक्के

चेन्नई सुपरकिंग्स के पावर हिटर शिवम दुबे के बल्ले से अगर आज 4 छक्के निकलते हैं, तो वे टी20 करियर में 200 छक्के पूरे कर लेंगे। अभी उनके नाम 196 छक्के और 203 चौके दर्ज हैं। दुबे इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं और इस मुकाम तक पहुंचने के लिए वे पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं।

Hardik Pandya लगाएंगे चौकों का दोहरा शतक

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या अगर इस मैच में 2 चौके और लगा लेते हैं, तो वे आईपीएल में चौकों का दोहरा शतक पूरा कर लेंगे। अभी तक उन्होंने 143 मैचों में 198 चौके और 142 छक्के जड़े हैं। यह आंकड़ा उनकी ऑलराउंड प्रतिभा को और भी मजबूती देगा।

ये भी पढ़ें:   IPL 2025: पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उसके घर में 5 विकेट से हराया, बारिश की वजह से 14 ओवर का हुआ मैच

Advertisment

फैंस के लिए सुपर संडे, इतिहास के लिए सुनहरा मौका

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स (MI vs CSK IPL) के बीच हर मुकाबला एक महायुद्ध की तरह होता है। लेकिन आज का दिन सिर्फ जीत-हार का नहीं, बल्कि व्यक्तिगत उपलब्धियों और क्रिकेट इतिहास में नए पन्ने जोड़ने का भी है। धोनी की छक्कों की गूंज हो या रोहित की क्लासिक बल्लेबाज़ी, बुमराह की यॉर्कर हो या हार्दिक पांड्या की ताकतवर हिटिंग हर पल यादगार बनने वाला है। ऐसे में IPL 2025 का यह मुकाबला आंकड़ों और रिकॉर्ड्स के लिहाज़ से भी बेहद खास साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें:  RR vs LSG Dream11 Prediction: इस फॉर्मूले से बनाएं अपनी ड्रीम11 टीम, हो जाएंगे मालामाल, जानें फैंटेसी 11 और हेड टू हेड

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings MI vs CSK IPL 2025 Dhoni vs Rohit Sharma Hardik Pandya IPL Records Shivam Dube T20 Sixes IPL 2025 Today Match Highlights IPL Records 2025 MI vs CSK Match Report
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें