Advertisment

Pre-Mansoon In MP: मौसम विभाग की चेतावनी: प्रदेश के इन संभागों में हो सकती है भारी बारिश

Pre-Mansoon In MP: मौसम विभाग की चेतावनी: प्रदेश के इन संभागों में हो सकती है भारी बारिश Meteorological Department's warning: There may be heavy in these divisions of the state autumn

author-image
Bansal News
Pre-Mansoon In MP: मौसम विभाग की चेतावनी: प्रदेश के इन संभागों में हो सकती है भारी बारिश

भोपाल। प्रदेश में लगातार मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। कई जिलों में पिछले दिनों से लगातार तेज उमस के साथ बारिश जारी है। सोमवार को भी प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली है। वहीं अगले 24 घंटों में भी मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार (weather report mp ) जबलपुर, होशंगाबाद, भोपाल संभाग के जिलों में तेज बारिश की संभावना बताई जा रही है। इसके साथ ही बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, धार, इंदौर और शाजापुर में तेज हवाओं के साथ बारिश भी देखने को मिल सकती है।

Advertisment

मौसम विभाग ने यहां तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई है। इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में बादलों की चमक-गरज के साथ बारिश की बौझारें गिरने की भी संभावना जताई जा रही है। बता दें कि बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में बादलों की चमक-गरज के साथ बारिश हुई है।

जल्द ही दस्तक दे सकता है मानसून
बता दें मानसून महाराष्ट्र में प्रवेश होने वाला है। जल्द ही मानसून प्रदेश के दो हिस्सों में प्रवेश करने वाला है। प्रदेश में 13-14 जून को आता है। बता दें कि बीते दिनों से प्रदेश का मौसम बिगड़ा हुआ है। पिछले दिनों से लगातार प्रदेश में बारिश हो रही है। नौतपा में भी पांच दिनों बारिश हुई है। हाल ही में मंदसौर जिले के सीतामऊ क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओले भी देखने को मिले हैं। सागर और खुरई में भी तेज बारिश हुई है।

छिंदवाड़ा में बुधवार को दोपहर भी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली है। इसके साथ राजधानी में शाम सात बजे तेज हवाएं देखने को मिलीं। इसके साथ ही बारिश भी हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी प्रदेश के कुछ संभागों में तेज बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में प्रीमानसून के संकेत दिख रहे हैं। साथ ही कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है।

Advertisment
मप्र मौसम मप्र में बारिश मप्र मानसून मप्र के कई जिलों में बारिश मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज भोपाल में बारिश प्रदेश का मौसम weather report of mp weather report mp Rain in MP pradesh ka mausam Pradesh Breaking Hindi MP Weather Report mp weather MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi mp me barish MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi mausam Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP bhopal me barish
Advertisment
चैनल से जुड़ें