Advertisment

मौसम विभाग ने जताई संभावना, रात के तापमान में फिर होगी बढ़ोतरी, कल से छा सकते हैं बादल

मौसम विभाग ने जताई संभावना, रात के तापमान में फिर होगी बढ़ोतरी, कल से छा सकते हैं बादल

author-image
News Bansal
मौसम विभाग ने जताई संभावना, रात के तापमान में फिर होगी बढ़ोतरी, कल से छा सकते हैं बादल

भोपाल: प्रदेश सहित राजधानी में सर्द हवाएं चलने लगी हैं जिससे की मौसम के तेवर बदल गए हैं। मंगलवार आधी रात के बाद से सर्द हवाओं के चलने से रात को पारा लुढ़क गया है जिससे की ठंड बढ़ गई है। 24 घंटे में रात के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। यह पारा 15.9 डिग्री से लुढ़ककर 10.9 डिग्री पर पहुंच गया है। जिसके कारण तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया है।

Advertisment

इधर मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मौसम में बीते दो दिनों से परिवर्तन का कारण सर्द हवाओं के चलने से है। आधी रात के बाद हवा का रुख बदलने से ठंडक बढ़ी है और इस दौरान हवा की रफ्तार 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। वहीं भोपाल में उत्तरी हवा आ रही है। इसे रोकने वाला कोई सिस्टम नहीं है, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग का कहना कल से छा सकते हैं बादल

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अगले 24 घंटे में रात के तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट हो सकती है। इसके साथ ही 22 जनवरी को हिमालय रीजन में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहुंच रहा है। इसी कारण से बादल छाने के आसार दिखाई दे रहे हैं और इस दौरान रात के तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 25 जनवरी से रात के तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री की गिरावट की भी संभावनाएं हैं।

weather update Weather Alert possibility the night temperature night temperature will rise again Meteorological Department mausam vibhag mausam alert cloud cover may occur from tomorrow bhopal weather alert
Advertisment
चैनल से जुड़ें