/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Matt-Gal-2023.jpg)
Met Gala 2023: हॉलीवुड सिनेमा की सबसे बड़ी फैशन नाइट यानी मेट गाला 2023 (Met Gala 2023 ) का आगाज हो चुका है। एक से बढ़कर एक स्टार्स अपना जलवा रेड कारपेट पर दिखा रहे है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी अपना डेब्यू कर दिया है। रेड कारपेट पर आलिया ने व्हाइट गाउन में एंट्री मारी। इस दौरान एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आई। वहीं इवेंट में प्रियंका ने पति निक जोनास संग स्टाइलिश एंट्री ली।
यह भी पढ़ें: Parashuram Dwadashi: परशुराम द्वादशी व्रत से निस्संतान दंपतियों को होती है संतान-प्राप्ति, जानें पूजा विधि
व्हाइट गाउन में नजर आई आलिया भट्ट
घंटों इंतजार के बाद आखिरकार आलिया भट्ट का लुक सामने आ ही गया। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने बॉलरूम व्हाइट पर्ल गाउन पहना। ये गाउन पूरे तरीके से सफेद मोतियों से जड़ा हुआ है। लगभग 100,000 मोती इस ड्रेस की खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं। इस गाउन को नेपाली-अमेरिकी डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया है। इस लुक (Met Gala 2023) के साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग ग्लव्स और यूनिक ईयररिंग्स भी कैरी किए। हेयर स्टाइल की बात करें तो एक्ट्रेस मिडल पार्टिंग के साथ बेहद ग्लैमरस लुक दिया।
[caption id="attachment_214997" align="alignnone" width="517"]
आलिया भट्ट का स्टाइलिश डेब्यू[/caption]
आलिया ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की तस्वीरें
‘ब्रह्मास्त्र’ एक्ट्रेस आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी तस्वीरें साझा की है। वहीं एक्ट्रेस की बहन शाहीन भट्ट ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की है और कैप्शन में लिखा- मेट गाला – कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी। इससे पहले एक्ट्रेस ने अपने लुक की ब्लैक एड व्हाइट फोटो शेयर की थी और लिखा था ‘और हम तैयार हैं।
[caption id="attachment_214998" align="alignnone" width="447"]
एक्ट्रेस ने अपने लुक की ब्लैक एड व्हाइट फोटो शेयर की[/caption]
प्रियंका और निक का स्टाइल रहा खास
इंटरनेशनल लेवल पर नाम कमा चुकी प्रियंका चोपड़ा मेट गाला का चर्चित नाम हैं। इवेंट में प्रियंका ने पति निक जोनास संग स्टाइलिश एंट्री ली। कपल ने ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में ट्विन किया। प्रियंका ने डायमंड नेकपीस कैरी किया। बता दें कि प्रियंका ने साल 2017 में मेट गाला में डेब्यू किया था।
[caption id="attachment_215000" align="alignnone" width="448"]
प्रियंका ने पति निक जोनास संग स्टाइलिश एंट्री ली[/caption]
ये भी पढ़ें:
MP Weather: सुबह खिली धूप के बाद फिर बढ़ी उमस, दोपहर बाद फिर बदलेगा मौसम
MP News: प्रदेश में आज सामूहिक विवाह सम्मेलन और लाड़ली लक्ष्मी उत्सव, CM शिवराज वीसी से होंगे शामिल
Mahatma Gandhi Grandson passed away: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते का निधन, जाने क्या है खबर
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें