Advertisment

'Merry Christmas' 2022: क्या आपको पता है 'हैप्पी क्रिसमस' की जगह 'मैरी क्रिसमस' क्यों बोलते हैं? जानिए यहां इसका सच

author-image
Bansal News
'Merry Christmas' 2022: क्या आपको पता है 'हैप्पी क्रिसमस' की जगह 'मैरी क्रिसमस' क्यों बोलते हैं? जानिए यहां इसका सच

Merry Christmas 2022: आने वाले रविवार को जहां पर दिसंबर का बड़ा त्योहार 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाने वाला है वहीं पर इसके लिए चर्चो और कई जगहों पर तैयारियां शुरू हो गई है। जैसा कि, सब जानते है क्रिसमस मुख्य तौर पर भगवान यीशु के जन्मदिन के मौके पर ईसाईयों के बीच मनाया जाता है, वहीं इससे जुड़े कई तथ्य सामने आते है जिसके बारे में आपको शायद पता नहीं होगा। क्या आपने गौर किया है हैप्पी क्रिसमस की जगह यहां पर मेरी क्रिसमस क्यों कहा जाता है ? आइए जानते है इस आर्टिकल के बारे में

Advertisment

क्यों कहा जाता है मैरी क्रिसमस

सबसे पहले हम यहां पर मैरी के अर्थ को जाने तो, इसका अर्थ आनंदित और खुशी से होता है. मैरी शब्द जर्मनिक और ओल्ड इंग्लिश से मिलाकर बना हुआ है. साधारण शब्दों में समझे तो मैरी और हैप्पी का अर्थ एक ही होता है। यहां पर इसके बोले जाने के इतिहास के बारे में बताए तो, मशहूर साहित्यकार चार्ल्स डिकेंस ने मैरी शब्द का प्रचलन किया था जिसके लिए उन्होंने पनी किताब 'अ क्रिसमस कैरोल' में सबसे ज्यादा मैरी शब्द का प्रयोग किया था, जिसके बाद से हैप्पी की जगह मैरी शब्द प्रचलन में आया. इससे पहले तक लोग हैप्पी क्रिसमस ही बोला करते थे. दुनिया में बहुत सी जगहें ऐसी हैं जहां आज भी लोग हैप्पी क्रिसमस का ही इस्तेमाल करते हैं।

यहां से आया मैरी शब्द

आपको बताते चले कि, यहां पर मैरी शब्द 16वीं शताब्दी में आया था. तब अंग्रेजी भाषा अपनी का शुरुआती दौर चल रहा था. इसके बाद 18वीं और 19वीं शताब्दी में इसकी लोकप्रियता बढ़ी और क्रिसमस की शुभकामनाओं देने के लिए हैप्पी से ज्यादा मैरी का इस्तेमाल होने लगा। अब सवाल यह सामने आता है कि, मैरी क्रिसमस कहें या फिर हैप्पी क्रिसमस तो शुभकामनाओं में दोनों शब्दों का प्रयोग ही किया जाता है।

मेरी क्रिसमस 2022 क्रिसमस दिवस क्रिसमस 2022 शुभकामनाएं क्रिसमस 2022 फोटो क्रिसमस 2022 पार्टी क्रिसमस 2022 छवियां क्रिसमस 2022 Xmas Day merry christmas 2022 Merry Christmas gk Christmas 2022 Wishes Christmas 2022 Photo Christmas 2022 Party Christmas 2022 Images christmas 2022
Advertisment
चैनल से जुड़ें