Advertisment

Merry Christmas 2020: कोरोना संकट के बीच आज देशभर में क्रिसमस की धूम, जानें 25 दिसंबर को ही क्यों मनाते हैं यह पर्व

author-image
Sonu Singh
Merry Christmas 2020: कोरोना संकट के बीच आज देशभर में क्रिसमस की धूम, जानें 25 दिसंबर को ही क्यों मनाते हैं यह पर्व

Image Source: Twitter@ANI

Merry Christmas 2020: कोरोना संकट के बीच आज देशभर में क्रिसमस की धूम है। दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और गोवा समेत देश के सभी राज्यों में क्रिसमस का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हर शहर के चर्च को सजाया गया है। हालांकि इस बार इस पर्व को मनाते समय कोरोना गाइडलाइन का भी ध्यान रखना पड़ रहा है।

Advertisment

https://twitter.com/ANI/status/1342294688502435840

कोरोना के बावजूद क्रिसमस के मौके पर गोवा की राजधानी पणजी में आवर लेडी ऑफ द इमैक्यूलेट कॉन्सेप्ट चर्च में मिडनाइट मास का आयोजन किया गया।

https://twitter.com/ANI/status/1342180536467345408

कोलकाता के पार्क स्ट्रीट पर भी बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हुए। दिल्ली समेत अन्य शहरों के चर्च को भी सजाया गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1342176573365972992

मुरादाबाद में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर ओल्ड सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च को सजाकर रोशनी से जगमग किया गया।

Advertisment

https://twitter.com/AHindinews/status/1342147591081848833

केरल में क्रिसमस की पूर्व संध्या का नजारा।

https://twitter.com/ANI/status/1342121954904444931

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने क्रिसमस के अवसर पर कोलकाता के एक चर्च का दौरा किया। तो वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आर्क बिशप के घर जाकर क्रिसमस की बधाई दी। हालांकि कोरोना के खतरे के चलते इस बार क्रिसमस पर चर्च में बड़े स्तर पर प्रार्थना सभा के आयोजन पर रोक लगाई गई है।

बता दें कि, हर साल ईसा मसीह के जन्मदिन पर क्रिसमस का त्यौहार (Christmas day Celebration) मनाया जाता है। हर साल 25 दिसंबर क्रिसमस मनाया जाता है। इस त्यौहार के मौके पर लोग एक दूसरे को गिफ्ट्स देकर, क्रिसमस पार्टी कर, केक काटकर ईसा मसीह के जन्म की खुशियां मनाते हैं। घरों, चर्चों को रंग-बिरंगी लाइट्स और अन्य सजावट की चीजों से सजाया जाता है।

Advertisment

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें