Advertisment

Daily Horoscope 8 March 22 : बुध का गोचर इन राशियों के लिए रहेगा खास, पढ़ें मंगलवार का राशिफल

Daily Horoscope 8 March 22 : बुध का गोचर इन राशियों के लिए रहेगा खास, पढ़ें मंगलवार का राशिफल

author-image
Bansal News
Daily Horoscope 8 March 22 : बुध का गोचर इन राशियों के लिए रहेगा खास, पढ़ें मंगलवार का राशिफल

नई दिल्ली। बुध ने कुंभ राशि में प्रवेश कर लिया है। इससे कुंभ राशि के जातकों को तो लाभ होगा ही साथ ही ग्रहों का गोचर सभी राशियों पर असर डालेगा। आइए जानते हैं Daily Horoscope 8 March 2022 पंडित अनिल पाण्डे से, कि मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

Advertisment

मेष राशि —
कार्यालय में आपको सम्मान मिलेगा। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर तीन बार हनुमान चालीसा का जाप करें। गलत और सही दोनों रास्तों से धन की प्राप्ति के योग हैं।

वृष राशि —
स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। कार्यालय में आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। आपका भाग्य आपके साथ है और आपकी बहुत मदद करेगा।

मिथुन राशि —
चोट लग सकती है। व्यापार में आपको भाग्य की थोड़ी बहुत मदद मिलेगी।शत्रुओं से आपको उलझना पड़ सकता है।

Advertisment

कर्क राशि —
आपको आग से बचना चाहिए। शादी या प्रेम संबंध के उत्तम संयोग बनेंगे। आपको चाहिए कि आप भगवान सूर्य को तांबे के पात्र में जल और अक्षत लेकर प्रातः काल सूर्य के मंत्र के साथ जल अर्पण करें।

सिंह राशि —
विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। प्रेम संबंध भी बन सकते हैं। शत्रु समाप्त हो जाएंगे। कार्यालय में कलह हो सकती है।

कन्या राशि
दिन खुशनुमा बीतेगा। संतान से आपको सुख प्राप्त होगा। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ प्रतिदिन करना चाहिए।

Advertisment

तुला राशि
संतान को कष्ट हो सकता है। आपके सुख में वृद्धि होगी। इस कष्ट को कम करने के लिए आपको आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।

वृश्चिक राशि
आपका क्रोध बढ़ेगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके सुख में कमी आएगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य में वृद्धि के लिए काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

धनु राशि
11 और 12 मार्च को आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। आपको धन की अच्छी प्राप्ति होगी। शत्रु समाप्त होंगे संतान से सुख प्राप्त होगा 8, 9, 10 और 13 मार्च को कार्यों में सफलता में कमी आएगी।

Advertisment

मकर राशि
शादी और प्रेम संबंध हेतु बात आगे बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। थोड़े बहुत धन की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि
आपका पराक्रम बढ़ेगा। कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। धन का आना सामान्य ही रहेगा। व्यापार में प्रगति होगी। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीया जलाकर सात बार परिक्रमा करें।

मीन राशि
भाई बहनों से क्लेश बढ़ेगा। धन की अच्छी प्राप्ति हो सकती है। विवाह संबंधों में बाधा आएगी। व्यापारियों को अपने पार्टनर से सचेत रहना चाहिए।

Advertisment

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Advertisment
चैनल से जुड़ें