Advertisment

Mercury transit august 2021 : एक बार फिर होने जा रहा है बुध का गोचर, इन राशियों के लिए रहेगा खास

author-image
Preeti Dwivedi
Mercury transit august 2021 : एक बार फिर होने जा रहा है बुध का गोचर,  इन राशियों के लिए रहेगा खास

नई दिल्ली। बुद्धि और ज्ञान के देवता बुध Mercury transit august 2021 पिछले 9 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं। करीब 16 दिन तक इस राशि में रहने के बाद अब आने वाली 26 अगस्त को एक बाद फिर इनका गोचर होने जा रहा है। जिसमें वह कन्या राशि में गोचर करेंगे। 17 अगस्त को सूर्य भी सिंह राशि में आ चुके हैं। ये दोनों ग्रह सिंह राशि में बैठ कर बुधादित्य योग बनाए हैं।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार बुध का यह परिवर्तन इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा। planetry changes

Advertisment

1. कन्या राशि -

बुध का गोचर इस राशि Virgo sun sign वालों की कुंडली के द्वादश भाव में होगा। बुध का यह गोचर कन्या राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है। व्यवसायियों और कारोबारियों को लाभ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। Mercury transit august 2021 आय में वृद्धि के भी योग बनेंगे। खर्चों से बचकर रहने की सलाह आपको दी जा रही है। आपकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

2. तुला -
तुला राशि के जातकों की कुंडली के Libra एकादश भाव में बुध विराजमान हैं। एकादश भाव को लाभ भाव भी कहते हैं। अत: यह गोचर आपके जीवन में खुशियां लाएगा। करियर और व्यापार से जुड़े मामलों में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा और मजबूत होगी। थोड़े परिश्रम में ही आपको सफलता मिलने लगेगी। उच्च अधिकारियों से प्रशंसा और सम्मान मिल सकता है।

3. कुंभ-
इस राशिे के सप्तम भाव में बुध विराजमान रहेंगे। ज्योतिष में यह भाव विवाह और जीवन में होने वाले पार्टनरशिप का भाव है। बुध का यह गोचर कुंभ राशि के लिए शुभ समाचार दिला सकता है। करियर में तरक्की मिलने के योग बनेंगे। आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी। कारोबारियों को लाभ होने की उम्मीद है।

Advertisment
तुला कुंभ कब होगा बुध का गोचर कन्या Virgo sun sign planetry changes august 2021 planetry changes Mercury transit august 2021 Libra Aquarius
Advertisment
चैनल से जुड़ें