Advertisment

Budh Vakri 2024: आज से बुध हो रहे हैं वक्री, मेष से मीन तक सभी राशियों पर होगा असर, चेक करें अपनी राशि

Budh Vakri 2024: आज से चार दिन के लिए बुध हो रहे हैं वक्री, मेष से मीन तक सभी राशियों पर होगा असर, चेक करें अपनी राशि

author-image
Preeti Dwivedi
Budh Vakri: मेष में बुध की उल्टी चाल शुरू, इन पर भारी पड़ सकती है वक्र दृष्टि!

Budh Vakri 2024:नया साल 2024 शुरू हो गया है। इसी बीच ग्रहों की उलटफेर भी शुरु हो गई है। नए साल के पहले गोचर के रूप में बुध आज वक्री हो रहे हैं। ऐसे में बुध की उल्टी चाल सभी जातकों पर कुछ न कुछ असर डालेगी। चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे से कि वक्री बुध आप पर क्या असर डालेगा।

Advertisment

बुध कब से कब तक रहेंगे वक्री

ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे के अनुसार ग्रहों के परिवर्तन की तिथियों में एक दो दिन का अंतर स्थान के अनुसार आ जाता है। बुध आज यानि 3 जनवरी को वृश्चिक राशि में वक्री हो रहे हैं। जो 6 जनवरी तक इसी स्थिति में रहेगी।

इसके बाद 6 जनवरी को वे वृश्चिक में ही मार्गी हो जाएंगे। जो 13 जनवरी तक इसी स्थिति में रहेंगे। फिर 13 जनवरी को गोचर करके धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

संबंधित ख़बरें

New Year 2024 Rashifal: मेष राशि का वार्षिक राशिफल, पढ़ें आर्थिक, करियर और स्वास्थ्य राशिफल

Advertisment

New Year 2024 Rashifal: वृष राशि का वार्षिक राशिफल, पढ़ें आर्थिक, करियर और स्वास्थ्य राशिफल

वक्री बुध का सभी राशियों असर (Budh Vakri 2024 Effect)

मेष राशि: Mesh Rashi 

वक्री बुध मेष राशि के जातकों को आर्थिक रूप से असर डालेगा। इन जातकों के जीवन में धन की आवक में कमी आएगी। स्वास्थ्य की बात करें तो इन जातकों को बुध की वक्री चाल के दौरान थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

वृष राशि:

वृष राशि के जातकों को व्यापार से जुड़े मामलें में थोड़ा कष्ट हो सकता है। यानि इन्हें हानि झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान आपके जीवन साथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। यानि आप अपनी जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखेंं।

Advertisment

मि​थुन राशि:

बुध की वक्री चाल (Budh Vakri 2024)  के दौरान मि​थुन राशि के जातकों को सावधान रहने की जरुरत हैं इस दौरान आपके शत्रुओं की संख्या बढ़ेगी। अगर आपके कोर्ट कचहरी में कोई मामला पेंडिंग है। तो आपको इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कर्क राशि:

कर्क राशि के जातकों को वक्री बुध विपरीत असर डालेंगे। इस दौरान आपकी संतान को कष्ट हो सकता है। तो वहीं इस दौरान आपके लाभ में भी कमी आएगी। इसलिए जरुरी हैं अस दौरान आप संतान का ध्यान रखें।

संबंधित ख़बरें

New Year 2024 Rashifal: वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल, पढ़ें आर्थिक, करियर और स्वास्थ्य राशिफल

Advertisment

सिंह राशि:

वक्री बुध के दौरान सिंह राशि के जातकों के सुख में कमी आएगी। इस दौरान आपके माता-पिता को भी कष्ट हो सकता है। इसलिए आवश्यक है कि आपको सतर्क रहना होगा।

कन्या राशि:

कन्या राशि वालों को वक्री बुध के गोचर काल के दौरान भाई बहनों के साथ प्यार से पेश आना होगा। इस दौरान आपके भाइयों के साथ मतभेद हो सकता है। इस दौरान आपके भाग्य में भी कमी आएगी। यानि आपको परिश्रम करने पर ही सफलता मिलेगी।

तुला राशि:

अन्य जातकों की तरह ही वक्री बुध (Budh Vakri 2024 Effect)  के दौरान तुला राशि के जातकों को आर्थिक रूप से थोड़ा कष्ट झेलना पड़ेगा। इस दौरान आपके जीवन में धन की आवक में कमी आएगी।

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि के जातकों के स्वास्थय में कमी आएगी। यानि बुध के वक्री (Budh Vakri 2024) होने पर आपको भी इस दौरान बेहद सतर्क रहने की जरुरत है। इसके अलावा आपको धन के व्यय में भी थोड़ी सावधानी रखनी होगी।

धनु राशि:

धनु राशि के जातकों को कोर्ट कचहरी के कार्यों में थोड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। वक्री बुध के असर इस गोचर काल में आपके शत्रुओं की संख्या बढ़ेगी। अत: सावधान रहें।

मकर राशि:

मकर राशि के जातकों को भी धन लाभ में कमी आएगी। इतना ही नहीं संतान की ओर से भी आपको सहयोग कम ही मिलेगी। यानि आपको आर्थिक रूप से सतर्क रहना होगा।

कुंभ राशि:

कुंभ राशि के जातकों में जो लोग नौकरीपेशा हैं। उन्हें बुध के वक्री काल (Budh Vakri 2024) के दौरान कार्यालय में सतर्क रहना होगा। यहां आपकी परेशानी बढ़ सकती है। तो वहीं पिता को भी इस दौरान कष्ट झेलना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें

Rukmini Ashami 2024: रुक्मिणी अष्टमी कल, करना न भूलें गाय के घी का ये उपाय

03 Jan 2024 Rashifal: आज सिंह राशि वालों के लिए बन रहा ये शुभ संयोग, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Shivpuri: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को जूते से पीटा, पीड़िता की बेटी के साथ भी की बदसलूकी; मारपीट का वीडियो वायरल

Bansal News Astrology budh ka gochar budh rashi parivartan jyotish Budh Vakri 2024 Budh Vakri 2024 effect grah gochar jan 2024 vrishchik me budh vakri
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें