Advertisment

Meghalaya News: बांस के स्ट्रेचर पर अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, स्वस्थ शिशु को दिया जन्म

मेघालय के री-भोई जिले में एक गर्भवती महिला को सोमवार को एंबुलेंस या वाहन के अभाव में बांस के स्ट्रेचर पर लिटा कर पांच किलोमीटर दूर अस्पताल ले जाया गया।

author-image
Bansal News
Meghalaya News: बांस के स्ट्रेचर पर अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला,  स्वस्थ शिशु को दिया जन्म

शिलांग। Meghalaya News मेघालय के री-भोई जिले में एक गर्भवती महिला को सोमवार को एंबुलेंस या वाहन के अभाव में बांस के स्ट्रेचर पर लिटा कर पांच किलोमीटर दूर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Advertisment

पांच किलोमीटर की मुश्किल यात्रा के दौरान उच्च रक्तचाप के कारण महिला प्रसव पीड़ा से जूझ रही थी, लेकिन समय पर उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया गया। पथरखमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर सी. लिंगदोह ने “पीटीआई-भाषा” को बताया, “जलीलम गांव के स्वयंसेवकों ने महिला को करीब पांच किलोमीटर दूर अस्पताल तक लाने के लिए बारी-बारी से स्ट्रेचर को उठाया, क्योंकि वहां कोई एंबुलेंस या वाहन उपलब्ध नहीं था।”

लिंगदोह ने बताया कि महिला ने सीएचसी में एक बच्ची को जन्म दिया,जिसका वजन चार किग्रा से कुछ अधिक है। उन्होंने कहा कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। महिला को इस तरह से बांस के स्ट्रेचर पर ले जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देश भर के लोगों ने प्रशासन की कड़ी आलोचना की।

things to do in meghalaya shillong meghalaya places to visit in meghalaya offbeat meghalaya meghalaya vlog meghalaya trip meghalaya travel vlog meghalaya travel video meghalaya travel guide meghalaya tourist places meghalaya tourism video meghalaya tourism meghalaya tour plan meghalaya tour guide meghalaya tour meghalaya itinerary meghalaya india meghalaya in hindi meghalaya hindi meghalaya how to travel meghalaya assam to meghalaya
Advertisment
चैनल से जुड़ें