/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Navendu-PSD-70.jpg)
Meghalaya-Nagaland New CM Oath Ceremony: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर नागालैंड और मेघालय में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण हो रहा है जिसमें आज 11 बजे से मेघालय में कॉनराड संगमा दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे है। इसके अलावा नगालैंड में नेफ्यू रियो दोपहर 1:45 बजे पांचवे कार्यकाल के लिए शपथ लेंगे।दोनों राज्यों में शपथ ग्रहण के दौरान PM मोदी और गृहमंत्री अमित शाह मौजूद रहे।
नागालैंड में सीएम ने ली शपथ
आपको बताते चलें कि, कोहिमा में नेफ्यू रियो ने नागालैंड के मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित रहे।तदितुई रंगकौ ज़ेलियांग और यानथुंगो पैटन ने नागालैंड के उपमुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ ली।
कोहिमा: नेफ्यू रियो ने नागालैंड के मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित रहे। https://t.co/Ppc2p4Fdi0pic.twitter.com/JaeUTWbPYJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2023
मेघालय में कैसी रही स्थिति
आपको बताते चलें कि, मेघालय में NPP, UDP, BJP और HSPDP गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। कॉनराड संगमा फिर CM पद की शपथ ली है। जहां पर बताते चलें कि, इससे पहले सीएम संगमा ने राज्यपाल को 32 विधायकों का समर्थन पत्र सौंप दिया है। सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री और NPP के राष्ट्रीय अध्यक्ष संगमा ने कहा कि नए गठबंधन को 'मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस 2.0' कहा जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य की कैबिनेट में NPP को 8 सीटें, UDP को 2 सीटें और एक-एक सीट BJP और HSPDP को दी जाएंगी। बता दें कि, मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा की 59 सीट पर वोटिंग हुई थी। 2 मार्च को चुनाव के परिणाम घोषित हुए, जिनमें NPP 26 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
प्रेस्टन टाइनसॉन्ग और स्नियावभालंग धर ने शिलांग में मेघालय के उपमुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ ली। pic.twitter.com/eccRmVp2q5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2023
शिलांग: नेशनल पीपुल्स पार्टी के प्रमुख कोनराड संगमा ने लगातार दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। pic.twitter.com/1UMjM5U8EC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2023
नागालैंड में कैसी रही स्थिति
आपको बताते चलें कि, नागालैंड में नगालैंड में फिर NDPP-BJP गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। राज्य में नेफ्यू रियो पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्य की 60 सीटों वाले विधानसभा चुनाव के नतीजों में NDPP-BJP ने 37 सीटें जीती थीं, जिनमें से NDPP ने 25 और BJP ने 12 सीट हासिल की थीं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें