Advertisment

IPL chairman: मिलिए IPL चेयरमैन से, जो खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के भाई है

IPL chairman: मिलिए IPL चेयरमैन से, जो खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के भाई है IPL chairman: Meet the IPL chairman who is the brother of Sports Minister Anurag Thakur

author-image
Bansal News
IPL chairman: मिलिए IPL चेयरमैन से, जो खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के भाई है

IPL chairman: आईपीएल 2023 में रोमांच का रंग दर्शकों पर चढ़ चुका है। इस साल इसकी शुरूआत 31 मार्च को अहमदाबाद में चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात जायंट्स के मुकाबले के साथ हुआ। जिसमें पंड्या की टीम ने चेन्नई को 5 विकेट से हरा दिया था। लेकिन क्या आप जानते है कि IPL चेयरमैन को। अगर नहीं तो आईए जानते है।

Advertisment

साल 2022 अरुण सिंह धूमल को इंडियन प्रीमियर लीग के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया था। तब से वह IPL में होने वाले सभी निर्णय लेने के लिए जिम्मेदार है। बता दें कि अरुण धूमल अनुराग ठाकुर के छोटे भाई भी हैं, जो केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं और वर्तमान खेल मंत्री हैं।

अरुण धूमल 46 वर्ष के हैं और प्रसिद्ध राजनेता प्रेम कुमार धूमल के पुत्र हैं, जो हिमाचल प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे। वर्तमान आईपीएल अध्यक्ष ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कोषाध्यक्ष के रूप में भी काम किया।

[caption id="attachment_208705" align="alignnone" width="934"]ipl chairman arun dhumal IPL चेयरमैन अरूण धूमल[/caption]

Advertisment

महिला प्रीमियर लीग के भी है चेयरमैन

धूमल ने अपने करियर की शुरूआत हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के प्रमुख के रूप में की थी। बाद में 2019 में बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष बने। आईपीएल के अध्यक्ष होने के अलावा, वह महिला प्रीमियर लीग (WPL) की अध्यक्ष भी हैं, जिसका इस साल पहला सीजन खेला गया है। पहले सीजन में मुंबई ने कप पर कब्जा किया था।

साल में दो बार आईपीएल कराना चाहते है धूमल

हाल ही में, अरुण धूमल ने साल में दो बार आईपीएल आयोजित करने के बारे में बात की। उन्होंने इसे मिनी आईपीएल का नाम दिया है। उन्होंने कहा कि मिनी आईपीएल कार्ड पर है, और एसोसिएशन आईपीएल के एक छोटे और अधिक विस्फोटक वर्जन की खोज कर रहा है।

IPL 2023 Arun dhoomil IPL chairman
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें