Advertisment

Miss World 2024: ऐश्वर्या से लेकर मानुषी छिल्लर तक, भारत की 6 बेटियां अब तक जीत चुकीं हैं 'मिस वर्ल्ड' का खिताब, जानें इनके करियर के बारे में

Miss World 2024: भारत की कई लड़कियों ने दुनिया में देश का नाम रोशन किया है. दुनियाभर में कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट होते हैं।

author-image
Kalpana Madhu
Miss World 2024: ऐश्वर्या से लेकर मानुषी छिल्लर तक, भारत की 6 बेटियां अब तक जीत चुकीं हैं 'मिस वर्ल्ड' का खिताब, जानें इनके करियर के बारे में

Miss World 2024: भारत की कई लड़कियों ने दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। दुनियाभर में कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट होते हैं। कुछ लोकल लेवल पर और कुछ इंटरनेशनल लेवल पर । भारत ने अब तक दुनिया को 6 मिस वर्ल्ड दी हैं ।

Advertisment

ये सभी अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रही हैं। अभी तक रीता फारिया, ऐश्वर्या राय, डायना हेडन, युक्ता मुखी, प्रियंका चोपड़ा और मानुषी छिल्लर के सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज सज चुका है।

   रीता फारिया

आज का इतिहास: रीता फारिया ने देश के लिए जीता पहला मिस वर्ल्ड खिताब, जानिए 17 नवंबर की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं - 17 november rita faria won the first 'miss world title'

रीता फारिया ने भारत से पहली बार मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर दुनियाभर में अपनी सफलता का परचम लहराया था।

90 के दशक में भारत की सुंदरियों ने सौंदर्य जगत में जो धमाल मचाया था, उसकी शुरूआत 1966 में मुंबई की 21 वर्षीय रीता फारिया ने की थी।

Advertisment

खिताब जीतने के एक साल बाद रीता ने मॉडलिंग को अलविदा कह दिया था।

वह अपने पति डेविड पॉवेल संग डबलिन में रहती हैं। उनके दो बेटे और पांच पोते-पोतियां हैं।

   ऐश्वर्या राय बच्चन

Aishwarya Rai Bachchan Won Miss World 1994 Crown After Giving This Answer | aishwarya rai bachchan won miss world 1994 crown after giving this answer | HerZindagi

1994 भारत के लिए दोहरी सफलता का साल रहा, क्योंकि इसी साल 21 वर्षीय ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड (Miss World 2024) का खिताब जीता था। यह दूसरा मौका था, जब कोई भारतीय सुंदरी मिस वर्ल्ड बनी थी।

86 देशों की सुंदरियों ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लिया था। दक्षिण अफ्रीका के शहर सन सिटी में यह प्रतियोगिता हुई थी।

Advertisment

ऐश्वर्या ने पूरे आत्मविश्वास के साथ यह खिताब अपने नाम किया और फिर फिल्मों में एंट्री की।

ऐश्वर्या राय फिलहाल बॉलीवुड में सक्रिय हैं।

   डायना हेडन

Diana Hayden No Miss World, It's A Joke, Says Tripura CM Biplab Deb - डायना पर कमेंट करने वाले त्रिपुरा सीएम ये तस्वीर देख लें तो सदमे में आ जाएंगे! - The

1997 में विक्टोरिया शहर में हुई प्रतियोगिता में मिस वर्ल्ड का ताज (Miss World 2024)डायना हेडन के सिर पर सजा था। डायना मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली तीसरी भारतीय हैं।

उन्होंने मॉडलिंग के बाद कुछेक फिल्मों में काम किया, लेकिन यहां उनका जादू नहीं चला। 2013 में डायना ने कॉलिन डिक से शादी की।

Advertisment

2016 में उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया। 2018 में डायना के जुड़वां बच्चे हुए।

फिलहाल वह सेलेब्रिटी गेस्ट लेक्चरर के रूप में काम कर रही हैं।

   युक्ता मुखी

न फिल्में चली, न शादी, पति-ससुरालवालों पर किया केस, शोबिज से गायब ये मिस वर्ल्ड - Where is yukta mookhey happy birthday miss world abusive marriage left showbiz industry divorce controversy where

युक्ता मुखी 1999 में हुई मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता थीं और वह भारत की चौथी मिस वर्ल्ड (Miss World 2024) थीं। कर्नाटक की रहने वाली युक्ता मुखी ने साल 1999 में मिस वर्ल्ड का टाइटल अपने नाम किया था।

युक्ता ने मॉडलिंग के बाद अभिनय जगत में पारी खेली, लेकिन वह चकौचौंध की दुनिया में कहीं खो सी गईं।

2008 में युक्ता ने न्यूयॉर्क के बिजनेसमैन प्रिंस तुली से शादी की। उनका एक बेटा भी हुआ। हलांकि, 2014 में उनका तलाक हो गया।

युक्ता अपने बेटे के साथ रहती हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'गुड न्यूज' में देखा गया था।

   प्रियंका चोपड़ा

Priyanka says she's the only 'millennium' Miss World: 'There won't be another' | Bollywood - Hindustan Times

प्रियंका चोपड़ा ने 30 नवंबर, 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज हासिल किया था। लंदन में हुई मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में उनके सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज सजा था।

प्रियंका का मुकाबला दुनिया की 95 सुंदरियों से था। उन्होंने 18 साल की उम्र में यह खिताब अपने नाम किया था।

इसके बाद प्रियंका के लिए बॉलीवुड का रास्ता खुल गया और आज आलम यह है कि वह एक इंटरनेशनल स्टार बन गई हैं। उनकी फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है।

   मानुषी छिल्लर

नई मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने बताया कब लेगी बॉलीवुड में एंट्री -

17 साल के लंबे इंतजार के बाद हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने एक बेहतरीन जवाब देकर मिस वर्ल्ड (Miss World 2024) का खिताब जीता था।

मानुषी ने 2017 में अपने शानदार जवाब से मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था। वह भारत के लिए यह ताज पाने वाली छठीं सुंदरी हैं।

मानुषी सोशल मीडिया पर तो सक्रिय रहती हैं, साथ ही जल्द फिल्मों में भी आ गईं ।

उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'पृथ्वीराज' से बॉलीवुड में कदम रखा।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें