Advertisment

Meenakshi Sundareshwar: सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दासानी की फिल्म दिवाली वीकेंड में होगी रिलीज़, करण जौहर की घोषणा

Meenakshi Sundareshwar: सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दासानी की फिल्म दिवाली वीकेंड में होगी रिलीज़, हुई घोषणा

author-image
Bansal News
Meenakshi Sundareshwar: सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दासानी की फिल्म दिवाली वीकेंड में होगी रिलीज़, करण जौहर की घोषणा

मुंबई। फिल्म निर्माता करण जौहर ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी आने वाली फिल्म ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ पांच नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दासानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म तमिलनाडु के मदुरई की पृष्ठभूमि में बनी एक रोमांटिक-कॉमेडी है। जौहर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज तारीख की घोषणा की।

Advertisment

फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि एक अनोखी और प्यारी प्रेम कहानी को देखने के लिए तैयार हो जाएं, ऐसा प्यार जो दूर रहकर भी कायम रहता है। फिल्म ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ पांच नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी कर रहे हैं। बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म है। जौहर के ‘धर्माटिक एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले इसका निर्माण किया गया है।

नेटफ्लिक्स करण जौहर web series review Vivek Soni sanya malhotra Netflix Original Netflix meenakshi sundareswarar movie netflix release date meenakshi sundareswarar movie meenakshi sundareshwar release date meenakshi sundareshwar Mard Ko Dard Nahin Hota karan johar Entertainment web-series-review entertainment hindi news entertainment news in hindi entertainment Diwali OTT Releases Dharma Productions Dangal bollywood news in hindi Bollywood Hindi News Bhagyashree Bansal News bansal abhimanyu dassani ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर
Advertisment
चैनल से जुड़ें