Advertisment

Medicaps University: MP का पहला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोलेगी इंदौर की मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी, हेटिक और इंटेल से एग्रीमेंट

Medicaps University: इंदौर की मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी ने हेटिक और इंटेल के साथ करार किया है। मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी हेटिक के साथ प्रदेश का पहला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोलेगी। वहीं इंटेल एक इंटेल उन्नति लैब बनाएगी।

author-image
Rahul Garhwal
Medicaps University Centre of Excellence Hetic Intel unnati Lab agreement Indore hindi news

हाइलाइट्स

  • मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी खोलेगी MP का पहला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
  • मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी का हेटिक और इंटेल से एग्रीमेंट
  • मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी में बनेगी इंटेल उन्नति लैब
Advertisment

Medicaps University: शिक्षा और उद्योग जगत के बीच की दूरी को कम करने के लिए इंदौर की मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी लगातार प्रयास कर रही है। मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी ने हेटिक और इंटेल के साथ एग्रीमेंट करके इस दिशा में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी हेटिक के साथ मिलकर प्रदेश में पहला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोलने जा रही है। वहीं इंटेल, इंटेल उन्नति लैब तैयार करेगी।

स्टूडेंट्स को मिलेगी ग्लोबल स्टैंडर्ड ट्रेनिंग

मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुलगुरू प्रोफेसर दिलीप कुमार पटनायक ने बताया कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में एडवांस मैन्युफैक्चरिंग, स्मार्ट फर्नीचर टेक्नोलॉजी और ऑटोमेशन में स्टूडेंट्स को हेटिक के ग्लोबल स्टैंडर्ड के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रोफेसर दिलीप कुमार पटनायक के अनुसार इंटेल की उन्नति लैब स्टूडेंट्स, शोधकर्ताओं ओर फैकल्टी को डाटा केंद्रित टेक्नोलॉजी में प्रयोग के लिए यूनिक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराती है।

[caption id="attachment_851549" align="alignnone" width="1033"]medi caps university indore hindi news मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी, इंदौर[/caption]

Advertisment

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

हेटिक से करार के तहत यह सेंटर मैकेनिकल, प्रोडक्शन और मेट्रोनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा एवं बी.टेक. के साथ एडवांस मैन्युफैक्चरिंग में M.Tech, PHD स्टूडेंट्स के लिए बड़ी सुविधा होगी। यहां हेटिक टूल्स पर ट्रेनिंग के साथ उद्योग जगत में मान्य प्रमाण पत्र और टॉप परफॉर्मर को गारंटीड इंटर्नशिप का मौका मिलेगा। हेटिक और उसकी पार्टनर कंपनियों में प्लेसमेंट में भी सेंटर के स्टूडेंट्स को प्राथमिकता मिलेगी। यहां हेटिक के इंजीनियर विजिटिंग फैकल्टी के तौर पर स्टूडेंट्स को तैयार करेंगे।

इंटेल उन्नति प्रोग्राम

इंटेल और मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी में हुए करार के अनुसार B.Tech. कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (AI एंड डेटा एनालिटिक्स) कोर्स तैयार किया गया है। ये मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग और बिग डेटा एनालिटिक्स के प्रेक्टिकल एप्लिकेशंस पर केंद्रित है। इसके लिए इंटेल यूनिवर्सिटी कैंपस में हाई परफॉर्मेंस कम्प्यूटिंग सर्वर और AI और ML टूल्ट के साथ इंटेल उन्नति लैब बनाएगी, जहां स्पेशल कोर्स का 30 प्रतिशत पार्ट इंटेल के एक्सपर्ट पढ़ाएंगे। स्टूडेंट्स को इंटेल और उसकी पार्टनर कंपनियों में 4 से 8 हफ्ते की इंटर्नशिप का मौका भी दिया जाएगा।

मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी का हेटिक और इंटेल से करार

गुरुवार को मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी में दोनों कंपनियों से हुए करार के दौरान हेटिक के MD आंद्रे एकोल्ट, CHRO अमित प्रसाद, इंटेल के नेशनल बिजनेस मैनेजर शांतनु रॉय चौधरी, मेडिकैप्स के डीन इंजीनियरिंग डॉ. प्रमोद नायर, कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. रत्नेश लिटोरिया, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष चित्रेश नायक, डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन सुजीत सिंहल सहित सभी डीन और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मेडिकैप्स इससे पहले दिग्गज टेक कंपनियों L&T और IBM से भी करार करके इंजीनियरिंग शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार कर चुकी है।

Advertisment
हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

मध्यप्रदेश में अब रात में भी काम कर सकेंगी महिलाएं, सरकार ने दी परमिशन, जानें क्या रहेंगी शर्तें

MP Womens Night Shift: मध्यप्रदेश में अब महिलाएं रात में भी काम कर सकेंगी। महिलाओं को शॉपिंग मॉल, बाजार, कारखानों में रात में काम करने की अनुमति मध्यप्रदेश सरकार ने कुछ जरूरी शर्तों के साथ दे दी है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कंपनी को प्रोटोकॉल फॉलो करना होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Advertisment
Medicaps University Medicaps University Indore Medicaps University agreement with Hetic and Intel Medicaps University Centre of Excellence Medicaps Intel unnati Lab Medicaps University agreement with Hetic Medicaps University agreement with Intel Medicaps University Indore hindi news Medicaps University Centre of Excellence hindi news Medicaps University agreement with Hetic and intel hindi news
Advertisment
चैनल से जुड़ें