Advertisment

MCD Result 2022: हारने के बाद दिल्ली में बनेगा भाजपा का महापौर? इस नेता ने किया बड़ा दावा

author-image
Bansal News
MCD Result 2022: हारने के बाद दिल्ली में बनेगा भाजपा का महापौर? इस नेता ने किया बड़ा दावा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) बेशक दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव में बहुमत से जीत गयी हो लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को संकेत दिया कि महापौर का चुनाव अब भी बाकी है और चंडीगढ़ में उसके विरोधियों के पास सबसे अधिक सीटें होने के बावजूद महापौर भाजपा का है।

Advertisment

भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया, ‘‘अब बारी दिल्ली के महापौर के चुनाव की है। यह इस पर निर्भर करेगा कि करीबी मुकाबले में कौन संख्याबल जुटा सकता है, नामांकित पार्षद किस तरीके से वोट करते हैं आदि। उदाहरण के लिए चंडीगढ़ में भाजपा का महापौर है।’’‘आप’ चंडीगढ़ नगर निकाय के 35 वार्ड के चुनाव में 14 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी लेकिन उसे बहुमत नहीं मिला था।भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दावा किया कि शहर में एक बार फिर उनकी पार्टी का महापौर बनेगा।

मनीष सिसोदिया दिल्ली एमसीडी के रिजल्ट" कांग्रेस आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल Satyendra Jain RESULT rajkumar anand MCD Election Result mcd manish sisodiya Gopal Rai election result Delhi MCD election results delhi mcd election result live delhi mcd election result 2022 delhi mcd election result Delhi mcd election delhi mcd Congress bjp Ashok Gehlot Arvind Kejriwal AAP Aam Aadmi Party
Advertisment
चैनल से जुड़ें