Advertisment

MCD : नही होंगें नगर निगम चुनाव, राष्ट्रपति ने की अधिसूचना जारी

MCD : नही होंगें नगर निगम चुनाव, राष्ट्रपति ने की अधिसूचना जारी MCD elections will not be held in Delhi all three corporations become one President's approval vkj

author-image
deepak
MCD : नही होंगें नगर निगम चुनाव, राष्ट्रपति ने की अधिसूचना जारी

MCD Unification : दिल्ली की तीनों नगर निगमों को एकीकृत करने के लिए दिल्ली नगर निगम अधिनियम 2022 को राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविन्द की मंजूरी के बाद अब केंद्रीय कानून और न्‍याय मंत्रालय की ओर से अध‍िसूच‍ित कर द‍िया गया है। कानून मंत्रालय की सेक्रेटरी डॉ. रीता वशिष्ठ की ओर से इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। 18 अप्रैल, 2022 को जारी नोटिफिकेशन के बाद अब तीनों द‍िल्‍ली नगर न‍िगमों नार्थ, साउथ और ईस्‍ट को दिल्ली नगर निगम के रूप में जाना जाएगा। इसके बाद दिल्ली नगर निगम के संभाव‍ित चुनावों पर फ‍िलहाल ब्रेक लग गई है।

Advertisment

बता दें कि हाल ही में संपन्‍न हुए संसद के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा में दिल्ली नगर निगम अधिनियम (संशोधन) 2022 संबंधी बिल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पेश किया था। इसको दोनों सदनों से मंजूरी मिल गई थी। संशोधन बिल को कानून बनाने के लिए मंजूरी के लिए राष्‍ट्रपति को भेजा गया था, जिसको अब मंजूरी दे दी गई है। अब तीनों निगमों को एक करने संबंधी कानून लागू हो गया है। अब इससे जुड़ी सभी जरूरी कार्रवाई की जा सकेंगी। इस कानून के लागू होने के बाद अब तीन नहीं, एक निगम हो गई हैं।

Advertisment
चैनल से जुड़ें