Advertisment

Mayawati UP election 2022: मायावती ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, कांग्रेस को वोटकटवा पार्टी बताया

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वह उत्तर प्रदेश में ‘वोटकटवा’ पार्टी है। मायावती ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की हालत इतनी खराब है कि ‘मुख्यमंत्री की उम्मीदवार ने कुछ ही घंटों में अपना इरादा बदल लिया।’

author-image
Bansal news
Mayawati UP election 2022: मायावती ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, कांग्रेस को वोटकटवा पार्टी बताया

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वह उत्तर प्रदेश में ‘वोटकटवा’ पार्टी है। मायावती ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की हालत इतनी खराब है कि ‘मुख्यमंत्री की उम्मीदवार ने कुछ ही घंटों में अपना इरादा बदल लिया।’

Advertisment

 प्रियंका के हमले का दिया जवाब

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कांग्रेस महासचिव और उत्‍तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा उनपर चुनाव में ‘निष्क्रिय’ रहने का आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद निशाना साधा। मायावती ने ट्वीट किया ‘‘उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हालत इतनी ज्यादा खस्ताहाल है कि पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार ने कुछ घंटों के भीतर ही अपना स्टैंड बदल डाला है।

कांग्रेस को वोट न देने की अपील

मायावती ने बोला कि ऐसे में बेहतर होगा कि लोग कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट बर्बाद ना करें, बल्कि एकतरफा तौर पर बसपा को ही वोट दें।’’ मायावती ने एक और ट्वीट में दावा किया, ‘‘उत्तर प्रदेश में कांग्रेस जैसी पार्टियां लोगों की नजर में वोट काटने वाली पार्टियां हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर करके यहां सर्व समाज के हित में और उनके जाने-परखे नेतृत्व वाली सरकार की जरूरत है, जिसमें बसपा का स्थान वास्तव में नम्बर-एक पर है।

निष्क्रिय रहने का आरोप

प्रियंका गांधी ने शनिवार को एक साक्षात्कार में बसपा प्रमुख के चुनाव प्रचार में ‘निष्क्रिय’ रहने का आरोप लगाते हुए कहा था कि मैं बहुत हैरान हूं कि चुनाव शुरू हो गया है और हम बीच चुनाव में हैं लेकिन उन्होंने (मायावती) चुप्पी साध रखी है, यह मेरी समझ के बाहर है।

Advertisment

मुख्यमंत्री चेहरे पर क्या बोली प्रियंका

नई दिल्‍ली में कांग्रेस मुख्यालय में दो दिन पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए युवाओं को लेकर घोषणापत्र जारी करने के दौरान पत्रकारों ने जब प्रियंका गांधी से पूछा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा तो उन्होंने कहा, ‘‘क्या आपको उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की तरफ से कोई और चेहरा दिख रहा है?’’ बाद में एक साक्षात्कार में प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सिर्फ वह ही अपनी पार्टी का चेहरा नहीं हैं।

uttar pradesh election 2022 result date Uttar Pradesh Election 2022 uttar pradesh assembly election 2022 up elections 2022 up election 2022 voting up election 2022 schedule up election 2022 public opinion up election 2022 opinion poll UP Election 2022 NEWS UP Election 2022 dates up election 2022 date Up election 2022 UP Election UP Assembly Elections 2022 up assembly election 2022 Mayawati UP election 2022 mayawati news mayawati Assembly elections 2022 Assembly Election 2022
Advertisment
चैनल से जुड़ें