Advertisment

Mayawati Statement: बसपा नेता मायावती ने सपा पर किया करारा तंज ! जानिए क्या कही बात

author-image
Bansal News
Mayawati Statement: बसपा नेता मायावती ने सपा पर किया करारा तंज ! जानिए क्या कही बात

लखनऊ। Mayawati Statement बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाथों पराजित हुई समाजवादी पार्टी (सपा) पर तंज करते हुए सोमवार को कहा कि अब सपा अपनी इस हार के लिए कौन सा नया बहाना बनाएगी।

Advertisment

मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के खीरी का गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव भाजपा की जीत से ज्यादा सपा की 34,298 वोटों से करारी हार के लिए काफी चर्चाओं में है। बसपा जब अधिकांशतः उपचुनाव नहीं लड़ती है और यहां भी चुनाव मैदान में नहीं थी, तो अब सपा अपनी इस हार के लिए कौन सा नया बहाना बनाएगी?’’ उन्होंने अगले ट्वीट में कहा, ‘‘अब अगले महीने मैनपुरी लोकसभा व रामपुर विधानसभा के लिए उपचुनाव में आजमगढ़ की तरह ही, सपा के सामने अपनी इन पुरानी सीटों को बचाने की चुनौती है। देखना होगा कि क्या सपा ये सीटें भाजपा को हराकर पुनः जीत पाएगी या फिर वह भाजपा को हराने में सक्षम नहीं है, यह पुनः साबित होगा।’’

गौरतलब है कि गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव में रविवार को भाजपा उम्मीदवार अमन गिरि ने सपा प्रत्याशी विनय तिवारी को 34 हजार से ज्यादा मतों से पराजित कर दिया। बसपा ने इस उपचुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। यह सीट भाजपा विधायक अरविंद गिरि के निधन के कारण रिक्त हुई थी।

statement mayawati's statement mayawati statement on pfi mayawati statement mayawati speech mayawati press conference latest news mayawati press conference mayawati pc mayawati on pfi mayawati on mohan bhagwat mayawati news today mayawati news mayawati latest speech mayawati latest press conference mayawati latest news mayawati controversial statement mayawati bsp mayawati BSP supremo Mayawati bsp mayawati BSP Chief Mayawati
Advertisment
चैनल से जुड़ें