Advertisment

NCRB Report 2022: सबसे अधिक दंगों के 8,218 मामले महाराष्ट्र में दर्ज, NCRB रिपोर्ट में खुलासा

एनसीआरबी के रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 2022 में दंगों के सबसे अधिक 8,218 मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए।

author-image
Bansal News
NCRB Report 2022: सबसे अधिक दंगों के 8,218 मामले महाराष्ट्र में दर्ज, NCRB रिपोर्ट में खुलासा

मुंबई।  NCRB Report 2022 भारत में 2022 में दंगों के सबसे अधिक 8,218 मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के नवीनतम आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले एनसीआरबी ने सोमवार को 'भारत में अपराध 2022' रिपोर्ट जारी की।

Advertisment

जानिए क्या कहती है रिपोर्ट

इस रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत आपराधिक मामले दर्ज करने में महाराष्ट्र (उत्तर प्रदेश के बाद) दूसरे स्थान पर रहा। आंकड़ों से यह भी पता चला कि महाराष्ट्र 2022 में 2,295 हत्याओं के साथ उत्तर प्रदेश तथा बिहार के बाद हत्या के मामलों में तीसरे स्थान पर और राजस्थान, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश के बाद बलात्कार के मामलों में चौथे स्थान पर रहा। महाराष्ट्र में बलात्कार के 2,904 मामले दर्ज किए गए।

महाराष्ट्र में हुए इतने दंगे दर्ज

रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र में 2022 में (आईपीसी की धाराओं के तहत) कुल 3,74,038 आपराधिक मामले दर्ज किए गए, जबकि 2021 में 3,67,218 और 2020 में 3,94,017 मामले दर्ज किए गए थे। पिछले साल महाराष्ट्र में दंगों के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जिससे राज्य इस श्रेणी में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये मामले आईपीसी की धारा 147 से 151 (दंगा और गैरकानूनी सभा से संबंधित) के तहत दर्ज किए गए थे। आंकड़ों से पता चलता है कि महाराष्ट्र में दंगों के कुल 8,218 मामले दर्ज किए गए।

ये भी पढ़ें

Ravi Bishnoi: क्या टी20 वर्ल्ड कप में चहल का पत्ता काटेंगे रवि बिश्नोई, जानें इस रिपोर्ट में

Advertisment

MP New CM Face: सीएम पद को लेकर शिवराज का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

MP News: कांग्रेस MLA उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह से मांगी माफी, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

Rajasthan New CM: BJP में CM पद की दौड़ शुरू, वसुंधरा राजे के नाम पर हलचल तेज

“RIZZ” Word of the Year 2023:”RIZZ”किया गया वर्ड ऑफ द ईयर घोषित,जानिए क्या है इसका अर्थ

Advertisment

NCRB Report 2022, Maharashtra News, Riot Cases, Big News

BIG NEWS​ Maharashtra News NCRB Report 2022 Riot Cases
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें